Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आन्तरिक परिवाद समिति का गठन किये जाने का निर्देश

ब्यूरो 03-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 03 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। महिलाओं का कार्यस्थल पर लैगिंक उत्पीड़न (निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 के तहत प्रत्येक शासकीय एवं अर्द्वशासकीय कार्यालय, निगम, संस्थान, निकाय, उपक्रम परिसर, बोर्ड इत्यादि जिसमें 10 या उससे अधिक संख्या कार्मिक कार्यरत है में आन्तरिक परिवाद समिति का गठन किये जाने का निर्देश है।

जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा समस्त कार्यालयाध्यक्षो को पूर्व में पत्र जारी किया गया है। आन्तरिक परिवाद समिति का गठन नियमानुसार अधिनियम के धारा 4 के अनुरूप होना है। इसके बाद भी कई विभागो/कार्यालय द्वारा समिति का गठन नही किया गया है। समिति का गठन उस कार्य स्थल पर वरिष्ठ नियोजित महिला की अध्यक्षता में होगा (अनउपलब्धता की स्थिति में अन्य कार्यालय से महिला कार्मिक), जिसमें दो सदस्य सम्बन्धित कार्यालय से तथा एक सदस्य गैर सरकारी संगठन या कोई व्यक्ति जो लैगिंक उत्पीड़न के मुद्दो से परिचित हो। समिति का पीठासीन अधिकारी और प्रत्येक सदस्य अपने नाम निर्देशन की तारीख से तीन वर्ष के अवधि के लिए पद धारण करेगा।
समितियों का गठन की सूचना, जिसमें आन्तरिक परिवाद समिति के पीठासीन अधिकारी/सदस्यों का नाम/पदनाम, मोबाइल नम्बर, ई-मेल आईडी सहित समिति का गठन कर जिला प्रोबेशन कार्यालय गाजीपुर में अतिशीघ्र उपलब्ध कराया जाना है। जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजीपुर ने बताया है कि यदि कोई नियोजक अपने कार्यस्थल में नियमानुसार आन्तरिक समिति का गठन न किये जाने पर सिद्धदोष ठहराया जाता है तो नियोजक पर पच्चास हजार रू0 का अर्थ दण्ड अधिरोपित किये जाने का प्रावधान है तथा नियोजक दूसरी बार सिद्धपोष ठहराया जाता है तो पहली दोषसिद्ध पर अधिरोपित दण्ड से दुगनी दण्डता जारी होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना अन्तर्गत लक्ष्य प्राप्त
Next: डॉ देश दीपक पाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी का किया पदभार ग्रहण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.