Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रतिनिधि शासन का हिस्सा होते है चाहे वे किसी भी पार्टी के क्यों न हो-सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त

ब्यूरो 03-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230703-WA0006

गाजीपुर 03 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। रीवेम्ड डिस्ट्रीब्यूशन रिफार्म स्कीम (आर0डी0एस0एस0) के अन्तर्गत ऊर्जा क्षेत्र के सभी केन्द्रीय योजनाओ की समीक्षा बैठक सांसद बलिया/गाजीपुर वीरेन्द्र सिंह मस्त की अध्यक्षता एवं जनपद के जनप्र्रतिनिधियो, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, मुख्य विकास अधिकारी एवं विद्युत विभाग के समस्त अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था मोंटीकार्लाे के मैनेजर व सुपरवाइजर उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।

बैठक में आर0डी०एस०एस० योजना के अन्तर्गत कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई। समस्त जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने से सम्बन्धित क्षेत्रों के अन्तर्गत विद्युत सम्बन्धी समस्या से अवगत कराया तथा कार्य को ससमय पूर्व करने हेतु निर्देशित किया गया। आर०डी०एस०एस० योजना के नोडल अधिशासी अभियन्ता सैदपुर द्वारा जनपद में होने वाले विकास कार्यों के बारे में समिति को विस्तृत में अवगत कराया गया। आर०डी०एस०एस० योजना के प्रथम फेज में समस्त जर्जर एल०टी० तारों को बदलकर ए०बी० कण्डक्टर तथा 11 के0वी0 व 33 के0वी0 कण्डक्टर को बदलकर नये तार लगाये जाने हैं। लम्बे स्पैन के बीच में पोल लगाकर तार को टाईट किया जाना है, जिससे दुर्घटना की सम्भावना को समाप्त किया जा सके। आर०डी०एस०एस० योजनान्तर्गत प्रथम फेज का कार्य दिसम्बर 2024 से पूर्व सम्पन्न किया जाना है। वर्तमान प्रगति अपेक्षित न होने के कारण मॉटीकार्लाे को चेतावनी देते हुए ससमय कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया। यह योजना शासन द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य लाइन लॉस को कम करते हुए सम्मानित उपभोक्ताओं को अनवरत विद्युत आपूर्ति किया जाना है।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रो से जुड़ी विद्युत की समस्याओ को अध्यक्ष के समक्ष निस्तारण हेतु रखा गया जिसे अध्यक्ष ने सम्बन्धित अधिकारियों को जनप्रतिनिधियो की समस्त शिकायतो को गम्भीरता से लेते हुए कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया शासन की जो भी योजनाएं संचालित हो रही है उसे जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर उनके संज्ञान मे लाया जाये तथा उनसे सम्वाद स्थापित करते हुए कार्य कराया जाये। उन्होने कहा कि जनपद में जहां भी विद्युत आपूर्ति में बाधक बने जर्जर तारो का सर्वेे करते हुए तारो को बदला जाये तथा जहां-जहां ओवर लोड की वजह से ट्रांस्फार्मर खराब हो रहे है वहां क्षमता बढाते हुए निर्बाध रूप से विद्युत सप्लाई सुनिश्चित की जाये। जनपद में ऐसे इंटिरियल स्थानो जहां पर विद्युतीकरण नही हुआ उन स्थानो का जनप्रतिनिधियों से सम्वाद स्थापित कर प्रथामिकता के तौर पर सर्वेे कराकर विद्युतिकरण कराया जाये। उन्होने कहा कि प्रतिनिधि शासन का हिस्सा होते है चाहे वे किसी भी पार्टी के क्यो न हो। इनसे सम्वाद स्थापित करते हुए आपको कार्य करने की जरूरत है। उन्होने जनपद में विद्युतीकरण का कार्य रही कार्यदायी संस्था मोन्टी कार्लो के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाया एवं मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि यदि कार्य दायी संस्था द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जा रही है तो कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करते हुए वर्क डिवीजन किया जाये।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक जमानियां ओम प्रकाश सिंह, विधायक जखनियां बेदी राम, विधायक मो0बाद प्रतिनिधि शिवगतुल्लाह अंसारी, विधायक सदर जैकिशन साहू, विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, ब्लाक प्रमुख भांवरकोल आनन्द राय, ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद, एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तेंदुआ देख ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने हाइना का किया दावा
Next: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न ट्रेडों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.