Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आयुर्वेद चिकित्सालय निरामया हॉस्पिटल का फीता काटकर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने किया उद्घाटन

ब्यूरो 09-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230709-WA0018

गाजीपुर 09 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु ग्राम अमौरा तहसील सेवराई में जय श्री राम हर्बल फार्म एवं काशी ऑर्गेनिक नेचुरल प्रोडक्ट के तहत बने औषधि केंद्र का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम की शुभारम्भ गणमान्य लोगों द्वारा माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने आयुर्वेद चिकित्सक एवं कार्यक्रम के आयोजक रंग बहादुर सिंह के द्वारा निर्मित आयुर्वेद चिकित्सालय निरामया हॉस्पिटल का फीता काटकर उद्घाटन किया। परिसर में चंदन और नारियल के पौध का पौधरोपण किया। राज्य मंत्री नेे सम्बोधन में कहा कि जब भी कभी कोई अच्छी चीजें की शुरुआत करता है तो उनको शुरुआत में बहुत सहना पड़ता है बहुत सुनना पड़ता है। रचनाकार की रचना तैयार हो जाती है जब निर्माण पूरा हो जाता है। शुरुआती दौर में यहां के लोगो के लिए आपके कार्य आश्चर्य का विषय था। योग के बारे में कहा कि योग तो योगियों की चीज है। हर घर योग होता है, 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। वेद का मतलब विज्ञान, आयुर्वेद का मतलब होता है आयु का विज्ञान, आप स्वस्थ होंगे तो लाखो लाख रुपया बचा सकते है। आज के परिवेश में बीपी के रोग ने सबको अपनी चपेट में ले लिया है। गुरुकुल की उस प्रणाली को धन्यवाद दीजिये जिन्होंने इसे जिंदा रखा। आपके आंगन की तुलसी भी बहुत लाभकारी है। मात्र 50 वर्षाे में धरती का तापमान 4 डिग्री बढ़ गया। खान पान ने हमारी जीवन शैली को बदल दिया है। उन्होंने लोगो से आयुर्वेद और इसके फायदे के बारे में बताते हुए अपने जीवन शैली में शामिल करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने अमौरा में 5 बेड के आयुष अस्पताल बनवाने का आश्वासन दिया और सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस मौके पर नन्हे सिंह, रंजीत, परवेज सिंह, उमाशंकर सिंह, डॉ रामू सिंह, तेजबहादुर सिंह, रविशंकर सिंह, अक्षय सिंह, मनोज यादव भगवती राय, मीना शुक्ला, इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, बी. बी सिंह, राजेश शर्मा, फणीन्द्र राम, उमेश श्रीवास्तव, डा. मृत्युजय सिंह, रामनाथ सिंह, अरविन्द सिंह, रविन्द्र गिरी, गौरव राठी, सौरभ राय, प्रमोद राय, सन्तोष जायसवाल, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जनमेजय उपाध्याय, अध्यक्षता सूर्य कुमार सिंह ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वाहन चेकिंग के दौरान तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Next: मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर भण्डारे का हुआ शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.