Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष कैंप का हुआ आयोजन

ब्यूरो 10-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां (गाजीपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। ताकि गर्भवती महिलाओं को विशेष जांच सेवा व उचित परामर्श प्रदान किया जा सकें। आयोजित कैंप में करीब 110 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई और परामर्श दिया गया।

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रविरंजन ने बताया कि जच्चा-बच्चा के सुरक्षा के लिए गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व जांच कराना आवश्यक है। इस अभियान के तहत प्रत्येक माह के 1‚ 9‚ 16‚ 24 तारीख को शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच के साथ ही उच्च जोखिम गर्भधारण महिलाओं की पहचान कर उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है। बताया कि मौके पर मौजूद गर्भवती महिलाओं को फल व पौष्टिक आहार का भी वितरण किया गया। डॉ मनीषा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं अत्यधिक रक्तस्त्राव से महिला की जान जाने की संभावना सबसे अधिक होती है। प्रसव पूर्व जांच में यदि खून की कमी होती है तब ऐसी महिलाओं को आयरन की गोली के साथ पोषक पदार्थों के सेवन के विषय सलाह दी गई। इस अवसर पर फार्मासिस्ट सुनील भारकर‚ एएनएम सीमा‚ एएनएम आरती‚ महेन्द्र सिंह‚ मोहित कुमार‚ नेहा देवी‚ रमावती देवी‚ ममता देवी‚ परवती देवी‚ आरती देवी‚ कविता आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा में दिखा मगरमच्छ, स्नानार्थी भयग्रस्त
Next: सैय्यद जीशान बने रोटरी अध्यक्ष, विनीता सिंह बनी सचिव

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.