Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सैय्यद जीशान बने रोटरी अध्यक्ष, विनीता सिंह बनी सचिव

ब्यूरो 10-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230710-WA0045

गाजीपुर। जनपद स्थित निजी होटल में रविवार को विश्वस्तरीय सामाजिक संस्था के मंडल 3120 के रोटरी क्लब तथा इनरव्हील का संयुक्त पदग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह में जनपद की लोकप्रिय जिलाधिकारी आर्यका अखौरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर रो० सैयद जीशान जिया ने रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष पद, रो० विनीता सिंह ने रोटरी क्लब गाजीपुर के सचिव एवम इनरव्हील क्लब के अध्यक्ष पद की दोहरी जिम्मेदारी ग्रहण की, कार्यक्रम में राजश्री सिंह ने इनरव्हील क्लब के सचिव पद की शपथ लिया। इस अवसर पर रोटरी परम्परा का निर्वहन करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष रोटरी रो० संतोष केशरी का रोटरी कालर, सार्जेंट एट आर्म ओम नारायण सैनी ने नवनियुक्त अध्यक्ष सैयद जीशान जिया को पहनाया, और मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए स्मृति चिन्ह भी दिया। इसके अतिरिक्त रोटरी क्लब में कोषाध्यक्ष पद पर रो० राजेश प्रसाद तथा निदेशक पदों पर रो० संजीव कुमार सिंह, रो० डॉ० उमेश चन्द्र राय, रो० विनय कुमार सिंह, रो० अजय सर्राफ, रो० श्रवण कुमार सिंह, रो० असित सेठ, रो० डॉ०राजेश कुमार सिंह तथा रो० संतोष कुमार वर्मा ने रोटरी कार्यकारिणी में पदभार ग्रहण किया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में डायरेक्टर क्लब सर्विस वरिष्ठ रो० संजीव कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का ससम्मान स्वागत किया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती आर्यका अखौरी ने रोटरी क्लब तथा इनरव्हील क्लब के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि एक तरफ जहाँ सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में रोटरी क्लब अग्रणी भूमिका में कार्यरत है वहीँ दूसरी ओर इनरव्हील क्लब महिला सशक्तिकरण तथा बालिकाओं के उद्धार के लिए सतत प्रयत्नशील है। दोनों ही संस्थाएं अपने-अपने कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रही है, साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतिकूल परिस्थितियों में वक्त आने पर संस्था प्रशासन का सहयोग भी करेगी। तदुपरांत रोटरी क्लब गाजीपुर के निवर्तमान सचिव राजेश कुमार सिंह ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में किये गए कार्यों से अवगत कराया तथा निवर्तमान अध्यक्ष रो० सतोष कुमार केशरी ने उत्कृष्ट कार्य करनेवाले रोटेरियन को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इसके अतिरिक्त इनरव्हील क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष रूबी संजर ने वर्ष 2022-23 में किये गए कार्यों का उल्लेख किया।
रोटरी क्लब गाजीपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष रो० सैयद जीशान जिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि आने वाले समय में उनका प्रयास रहेगा की रोटरी क्लब गाजीपुर को उच्च पायदान पर पहुँचाया जाये। इसके अतिरिक्त रोटरी क्लब गाजीपुर की नवनियुक्त सचिव तथा इनरव्हील अध्यक्षा रो० विनीता सिंह ने कहा कि दोनों ही पदों के मर्यादा को बनाये रखने के लिए वचनबद्ध है। उनका पूरा प्रयास होगा कि समाज में महिला सशक्तिकरण तथा आर्थिक रूप से कमज़ोर बालिकाओं के शिक्षा पर उनका बल होगा, उनकी संस्था महिलाओं व बालिकाओं को रोजगारपरक शिक्षण तथा प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के डायरेक्टर क्लब सर्विसेज रो० संजीव कुमार सिंह ने जिलाधिकारी से आग्रह किया स्थान के अभाव में कभी-कभी सामाजिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता है अतः निश्चित स्थान उपलब्ध कराने का निवेदन किया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत रो० विनय कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन रो० असित सेठ ने किया। कार्यक्रम का संचालन रो० डॉ० उमेश चन्द्र राय ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष कैंप का हुआ आयोजन
Next: संस्था कार्यालय पर शोक सभा का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.