Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा वृहद वृक्षारोपण हेतु जनप्रतिनिधियों से किया गया संवाद

ब्यूरो 12-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230712-WA0038

गाजीपुर 12 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा वृहद वृक्षारोपण हेतु जनप्रतिनिधियों से संवाद किया गया। संवाद में सर्वप्रथम वन मंत्री डा0 अरूण कुमार सक्सेना द्वारा स्वागत सम्बोधन किया गया।

तत्पश्चात् अपर मुख्य सचिव, वन द्वारा प्रदेश में होने वाले वृहद वृक्षारोपण की कार्याेजना प्रस्तुत की गयी। मुख्यमंत्री द्वारा संवाद में गौवंश हेतु चारा उपलब्ध कराने वाले वृक्षों के रोपण किये जाने हेतु बल दिया गया, जिससे निराश्रित गौवंश को चारा उपलब्ध हो सके। वृक्षारोपण अभियान को गॉवों के प्रति व्यक्ति से जोड़ा जाये। इसे जन अभियान बनाया जाये। क्षेत्र पंचायत की बैठक वृक्षारोपण अभियान के पूर्ण समस्त क्षेत्र पंचायतों की बैठक करा ली जाये, जिससे वृहद वृक्षारोपण के गुणवत्तापरक क्रियान्वयन में सहायता प्राप्त होगी। नगर पंचायत/नगर निकाय क्षेत्रों में थीम वेस्ट वृक्षारोपण किया जाये। एक रोड एक रंग (एक रंग के फलदार वृक्ष) का रोपण किया जाये। जिससे छोटे शहरों को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा सके। नगर निकाय के समस्त सभासदगणों की बैठक कराकर शहरी क्षेत्रों में रिक्त स्थानों पर वृक्षारोपण हेतु कार्याेजना बनायी जाये। वृक्षों को लगाने से ज्यादा उन्हें बचाना आवश्य है। अतः वृक्षारोपण के पश्चात् उनको सुरक्षित रखने हेतु स्थानीय लोगों को इसकी जिम्मेदारी उठानी चाहिए। जिसमें कम से कम कुछ ऐसे वन बनाये जाये जो पर्यावरणीय दृष्टि से जनपद के पर्यावरणीय स्थिति में वृद्धि होगी। समस्त विभागों को वृक्षारोपण में सहभागिता अत्यन्त आवश्यक है। अगर हम धरा को हरा कराकर इसकी रक्षा करेंगे तो यह हमारी रक्षा करेगी। दिनांक 22 जुलाई, 2023 को बृहद वृक्षारोपण दिवस के रूप में महोत्सव की तरह मनाया जाय, जिसमें वृहद स्तर पर जनसहभागिता होनी चाहिए। बेविनार में जिलाधिकारी श्रीमती आर्यका अखौरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, प्रभागीय निदेशक प्रदीप कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जनपद स्तरीय अन्य अधिकारीगण, जिला पंचायत सदस्यगण, नगर पालिका सभासदगणों ने प्रतिभाग किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन
Next: मछुआरा समुदाय हेतु 150 बोट का लक्ष्य प्राप्त

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.