Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अनियंत्रित पिकप वाहन विद्युत पोल सहित एक दुकान व गुमटी को टक्कर मारते हुए हुई क्षतिग्रस्त

ब्यूरो 12-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230712-WA0032

जमानियाँ(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर मोड़ स्थित एनएच 24 पर मंगलवार की देर रात्री करीब 12:30 बजे अनियंत्रित पिकप वाहन ने विद्युत पोल व एक दुकान तथा एक गुमटी को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय से स्टेशन बाजार की तरफ आ रही अनियंत्रित पिकप वाहन ने बड़ेसर मोड़ स्थित संतोषी माता मंदिर के पास एक स्ट्रीट लाइट को टक्कर मार कर एक दुकान का चबूतरा व टीन शेड़ तोड़कर एक गुमटी को निशाना बनाते हुए बीयर की दुकान के सामने स्थित एचटी विद्युत पोल से टक्करा गई। जिससे विद्युत पोल टूट गया तथा पिकप वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई। पिकप में बैठे चार लोग बाल-बाल बच गये लेकिन चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल पिकप चालक को बाहर निकाला तथा निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस सम्बन्ध में स्टेशन चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुआ। तहरीर मिलते ही आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डाउन ट्रैक पर 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
Next: सड़क हादसे में युवक घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260312-WA0001

बेलसड़ी मोड़ से तीन आरोपी गिरफ्तार, मुकदमे में थे वांछित

ब्यूरो 12-03-2026
IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.