जमानियाँ (गाजीपुर)। ब्लाक क्षेत्र के ढढनी भानमल राय ग्राम में गुरुवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत कृषि विभाग एवं डब्लूएचओ के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें कृषि विभाग के एडीओ एजी दीपक सिंह एवं एडीओ पीपी कमला प्रसाद तथा डब्लूएचओ की ओर संजय कुमार ने संचारी रोग नियंत्रण के उपाय के बारे में विस्तृत जानकरी देते हुए ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। उक्त मौके पर अखिलेश मौर्या, बबलू, संजय राय, कन्हैया राम, अरविन्द कुमार, अमृत कुमार, बाबूलाल, संजय सिंह, हरीलाल, राजकुमार, संतोष यादव आदि उपस्थित रहे।