Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए-डीएम

ब्यूरो 13-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230713-WA0020

गाजीपुर 13 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित शासन के महत्वपूर्ण (37 बिन्दु), मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक रायफल क्लब सभागार मे सम्पन्न हुई।

बैठक में उन्होने समस्त संबंधित विभागों से जुड़ी योजनाओं की माह प्रगति के बारे में समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होने संबंधित अधिकारी को निर्धारित समय सीमा में विभागीय विकास परक योजनाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के सख्त निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुचाया जाये। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए।
आकाक्षात्मक विकास खण्डो की प्रगति की समीक्षा के दौरान कम प्रगति वाले विकास खण्डो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया। साथ ही श्रम प्रवर्तन अधिकारी के विभागीय कार्य में लापरवाही पाये जाने पर स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। उन्होने सभी अधिकारियो को निर्देशित किया कि पूर्वान्ह् 10.00 बजे से 12.00 बजे तक अपने कार्यालय उपस्थित रहेंगे तथा आई जी आर एस पोर्टल को चेक करने के साथ-साथ आम जनमानस की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। आवास, शौचालय, वृद्धा पेशन, राशन कार्ड, से सम्बन्धित पात्र को सही ढंग से चिन्हित किया जाय ताकि कोई छूटे न पाये। उन्होने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया की अपने लक्ष्य को हर माह पूर्ण करें। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओ का टीकाकरण एवं सहभागिता योजना में पात्र लोगो को जागरूक करने का निर्देश दिया। आई0जी0आर0एस0 प्रकरण मे उन्होने शिकायत पत्रो का समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया कहा कि किसी दशा में कोई शिकायत डिफाल्टर न होने पाये। इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में स्टाफ के साथ समीक्षा कर समयान्तर्गत कार्य कराने एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने के निर्देश दिये। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, समेत समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: टीकाकरण के लिए चलेगा सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0
Next: इच्छुक उम्मीदवार अपना विवरण पोर्टल पर अपलोड करना करें सुनिश्चित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.