Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

परम्परागत कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चाक का किया जायेगा वितरण

ब्यूरो 14-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 14 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमिता श्रीवास्तव ने बताया कि उ0प्र0, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से उ0प्र0 माटीकला बोर्ड समन्वित विकास कार्यक्रम अन्तर्गत माटीकला टूल्स किट्स वितरण योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 हेतु जनपदवार टूल्स-किट्स वितरण का 70 लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

माटीकला से सम्बन्धित प्रजापति समाज के परम्परागत कारीगरों को निःशुल्क विद्युत चाक का वितरण किया जाना है। जिसमें लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्र का निवासी हो एवं आयु 18 वर्ष से कम न हो एवं 50 वर्ष से अधिक न हो, आवेदन कर सकते है। इच्छुक लाभार्थी दिनांक 27.07.2023 तक अपना आवेदन पत्र (निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता, फोटो, राशन कार्ड तथा मोबाईल नं0 सहित) जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 44 आमघाट सहकारी कालोनी जनपद गाजीपुर में प्राप्त करा सकते है। विशेष जानकारी हेतु मो0नं0- 9919620349, 8318262989 पर भी सम्पर्क कर सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छात्राओं व महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी
Next: माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु 20 लाभार्थियों का लक्ष्य प्राप्त

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.