Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संभावित बाढ़ के दृष्टिगत बाड़ इलाके का विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया दौरा

ब्यूरो 17-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230717-WA0007

जमानियाँ (गाजीपुर)। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण संभावित बाढ़ के दृष्टिगत सोमवार को पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने ग्राम ताजपुर मांझा बाड़ के तटीय इलाके का ग्रामीणों संग दौरा कर उनकी समस्याओं को सुनकर यथा सम्भव मदद का भरोसा दिया।

विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने संभावित बाढ़ के दृष्टिगत बाड़ इलाके का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा बाढ़ से पूर्व सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। दिल्ली सहित हरियाणा में बाढ़ की स्थिति भयावह होने के कारण गंगा के जल स्तर में वृद्धि हो रही है। गंगा का जलस्तर बढने से बाड़ इलाका प्रभावित हो जाता है। प्रत्येक वर्ष बाढ़ आने का खतरा बना रहता है। इसलिए सम्भावित बाढ़ की विभिषिका से निपटने के लिए सभी तैयारियां पहले ही कर ली जायेगी। उच्चाधिकारियों से वार्ता कर पर्याप्त मात्रा में भूसा, नाव सहित अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराया जायेगा। जिससे बाढ़ आने पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत आने वाले समस्याओ की जानकारी लेते विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह

उक्त मौके पर सपा विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव, गोल्डी सिंह, विवेक कुशवाहा, राहुल यादव, सुनील यादव, प्रधान मनोज यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 25 वर्षीय अज्ञात युवती का मिला शव
Next: वृहद वृक्षारोपण के तहत 39,99,936 पौधो का किया जायेगा रोपण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.