Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

“प्राचीन जल संरक्षण प्रणाली से हो वर्षा के जल का संरक्षण”-डां. मातेश्वरी प्रसाद सिंह

ब्यूरो 18-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230718-WA0008

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर अखिलेश कुमार शर्मा “शास्त्री” के संयोजन में भूजल सप्ताह के तीसरे दिन कार्यक्रम की शुरूआत में भूगोल विभाग के आचार्य रामलखन यादव ने छात्र-छत्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज दुनिया तमाम देश पेयजल के संकट से चिंतित हैं और संसार हरेक प्राणि किसी न किसी रूप में जल का उपयोगकर्ता है।

वर्तमान समय में जल संरक्षण की जो प्रणालियां हैं उसमें जल संकट को अधिक बढा़ने का कार्य किया है हमारी प्राचीन जल संरक्षण प्रणाली मसलन तालाब, कुएं, बावडी़ से आज का जनमानस दूरी बनाता जा रहा है हमें जल संकट से छुटकारा पाने हेतु समेकित रूप से तैयारियां करनी होगी। प्राचीन जल संरक्षण प्रणाली के साथ साथ आधुनिक जलसंरक्षण प्रणाली में संतुलन स्थापित करते हुए यदि मसौदा तैयार किया जाय तो इन समस्त समस्याओं से मुक्त हो हुआ जा सकता है।


कार्यक्रम में बोलते हुए डॉ मातेश्वरी प्रसाद सिंह के कहा कि जागरूकता की कमी के कारण आज भूजल समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है आज जरूरत वर्षा के जल सही से संरक्षण किया जाय तो स्वत: इन समस्त समस्याओं से छुटकारा प्राप्त हो सकेगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. लालचंद पाल एवं कार्यक्रम डॉ राकेश कुमार सिंह, सौरभ सिंह, डां.धमेन्द्र यादव, बिपिन कुमार, डां.नीतू सिंह, डां. अरूण कुमार सिंह, डां. जितेन्द्र सिंह ने क्रमशः छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी सहायक आचार्य हिंदी अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नवनिर्मित शिक्षण संस्थान का विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीता काट कर किया विधिवत उद्घाटन
Next: शातिर गो-तस्कर व ₹25000 का वांछित इनामियां पुलिस मुठभेड़ में घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.