Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नियुक्ति पत्र पाकर नव नियुक्त एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों के खिले चेहरे

ब्यूरो 18-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230718-WA0020

गाजीपुर 18 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत उ0प्र0 अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा चयनित ए.एन.एम. को नियुक्ति पत्र वितरण मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ से किया गया। जिसका लाइव प्रसारण मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में अध्यक्ष भाजपा भानु प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष भाजपा अखिलेश सिंह, की उपस्थिति में लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर प्रदेश में 1573 एवं जनपद गाजीपुर के 20 ए.एन.एम. कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।

नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि ने उ0प्र0 अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा चयनित 20 ए.एन.एम. कार्यकत्रियों को बधाई देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि आज मुख्यमंत्री जी द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया है। इसके साथ ही समस्त जनपदों में जनप्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। आज आपकी खुशी में मुख्यमंत्री जी भी सम्मिलित हो रहे है। हमारा प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। 2014 के बाद हमारा जनपद एक विकसित जनपद के रूप में आगे बढा है। आज आप लोगो को नियुक्ति पत्र मिला है आप लोग पूरी निष्ठा एवं अपने कर्तव्य का पालन करते हुए मानव समाज हित में सेवा भाव से कार्य करे तथा लोगो को स्वास्थ्य सम्बन्धित परेशानियों का निस्तारण प्राथमिकता पर कराये।
उन्होने कहा कि कोरोना के दौरान पूरा विश्व ठहर गया था उस समय प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्य नाथ जी के कार्यकाल में अच्छा कार्य किया गया जिसका विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा भी सराहना की गयी थी।
नियुक्ति पत्र पाकर नव नियुक्त ए एन एम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों के चेहरे खिल उठे उन्होने नियुक्ति पत्र पाकर प्रदेश सरकार व मुख्य मंत्री उ0प्र0 की प्रशंसा की व आभार व्यक्त किया। सभी ने ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से अपने दायित्वो का निर्वहन करने का प्रण भी लिया। इस अवसर पर अच्छे लाल गुप्ता, व उपाध्यक्ष भाजपा अखिलेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ देश दीपक पाल ने चयनित ए.एन.एम. को बधाई दी एंव उनके कर्तव्य पालन का बोध कराया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डी पी एम, अन्य संबधित अधिकारीगण एवं ए.एन.एम. आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डी पी एम प्रभुनाथ जी ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कालेज परिसर में टूटा हाईटेशन विद्युत तार, बाल-बाल बचे कर्मचारी
Next: मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 का लक्ष्य प्राप्त

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.