Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लघु लिफ्ट कैनाल का दौरा कर टेल तक नहर का पानी पहुंचाने के लिए पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने दिया निर्देश

ब्यूरो 19-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230719-WA0017

गाजीपुर। जमानियाँ विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्या का निराकरण के लिए मंगलवार को पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने सेवराई तहसील के माँ कामाख्या धाम गेस्ट हाउस में अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया तत्पश्चात सभी लघु लिफ्ट कैनालों का दौरा कर पूरी क्षमता से चलाने के लिए निर्देशित किया।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग बैठक करते विधायक ओमप्रकाश सिंह

पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाने व किसानों की समस्याओं के मद्देनजर सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर नहर का पानी टेल तक पानी पहुँचाने का निर्देश दिया तथा सभी लघु लिफ्ट कैनाल के मोटर व पम्प का क्षमता वृद्धि करने हेतु स्टीमेट तैयार करने निर्देश दिया। तत्पश्च्यात गंगा में निर्मित लघु लिफ्ट कैनाल गहमर पूर्वी व पश्चिमी तथा कर्मनाशा नदी में निर्मित राजमलबांध, सायर, बरेजी, देवल, अमौरा लघु लिफ्ट कैनाल का दौरा कर नहरों का हाल जाना। उन्होंने नहर का पानी टेल तक पहुंचाने व साफ-सफाई का निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की समस्या को हर हाल में दूर किया जाय। धान की रोपाई का कार्य चल रहा है ऐसे में खेतों तक पानी पहुँचना हम सबका दायित्व है। ऐसी स्थिति में कोई भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। लघु लिफ्ट कैनाल का क्षमता बढ़ाने के लिए मोटर तथा पम्प को बदला जायेगा। जिससे किसानों की समस्याओं का निराकरण हो सके।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग नहर का दौरा करते विधायक ओमप्रकाश सिंह

उक्त मौके पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह, अधिशासी अभियन्ता एस के सोनकर, एसडीओ चन्द्रप्रकाश राय, जेई हरिश्चन्द्र चौरसिया सहित प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज़ 20 जुलाई को
Next: तमन्चा, कारतूस व बाइक संग इनामिया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.