Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आपदाओं से होने वाली जन हानियों को रोकने के लिए लोगों को किया गया जागरूक

ब्यूरो 19-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230719-WA0019

जमानियां (गाजीपुर)। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के चलते बाढ़ की आशंका को देखते हुए तहसील प्रशासन अलर्ट पर है। संवेदनशील गांवों में बाढ़ प्रबंधन‚ राहत और बचाव के लिए राहत चौपाल का आयोजन क्षेत्र के सब्बलपुर कला गांव में बुधवार को किया गया। जिसमें बाढ़ सहित अन्य आपदाओ से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया गया।

तहसीलदार देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में ग्राम सब्बलपुर में राहत चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बाढ़ व अन्य आपदाओं से होने वाली जनहानियों को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। नायब तहसीलदार अवनीश कुमार ने कहा कि राहत चौपाल का उद्देश्य बाढ़ जैसी आपदा के समय होने वाले नुकसान को कम करना या फिर रोकना है। साथ ही भविष्य में होने वाली आपदाओं के प्रति लोगों को सचेत करना है। इसी के तहत सभी संभावित गांव के विशेष विवरण, नदी, आश्रय स्थल, उपलब्ध नाव, आपदा मित्र, गोताखोरों की सूचना के साथ-साथ गांव की मूलभूत संरचना तथा उपलब्ध संसाधन का विवरण तैयार किया गया है। बाढ़ चौकी पर सभी ग्रामीणों को सभी महत्वपूर्ण अधिकारियों के संपर्क नंबरों से अवगत कराया जा रहा है। राजस्व विभाग द्वारा संभावित बाढ़, अतिवृष्टि, बज्रपात, सर्पदंश, पानी में डूबने आदि से बचने के बारे में तथा सिंचाई विभाग के द्वारा बाढ़रोधी कार्यों तथा तटबंधों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई है। इस मौके पर कानूनगाे इंद्र प्रताप‚ आपदा बाबू विनय दूबे‚ ओमप्रकाश‚ मुन्ना सिंह यादव‚ राजेन्द्र यादव‚ सुनील यादव‚ विजेन्द्र चौधरी‚ हीरा लाल‚ सुरजीत‚ बुटन सिंह‚ विजय कुमार सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तमन्चा, कारतूस व बाइक संग इनामिया गिरफ्तार
Next: नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.