Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा पक्का पुल से किशोरी ने लगाई छलांग, शव बरामद

ब्यूरो 20-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नगर स्थित जमानियाँ-धरम्मरपुर पक्का गंगा पुल से गुरुवार की भोर 17 वर्षीय किशोरी द्वारा छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त करने कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की सहायता से शव को बरामद करने का प्रयास जारी कर दी। काफी देर के शव को सतुवानी गंगा घाट से बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम कसेरा पोखरा के बिंद बस्ती निवासी रामनिवास की पुत्री संध्या (17) बुद्धवार की रात किसी बात को लेकर घर से निकल गई। सुबह परिजन देखे की पुत्री घर में नहीं है तो इधर-उधर खोजबीन किये लेकिन कही पता नहीं चला। गंगा पक्का पुल से एक किशोरी के छलांग लगाने की सूचना मिली तो परिजन पक्का पुल पर आ गये तथा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिये। पुलिस गोताखोर की मदद से किशोरी के शव को बरामद करने का प्रयास करने लगी। कड़ी मसक्कत के बाद सतुवानी गंगा घाट के पास शव को बरामद किया। शव को देखते ही परिजन बिलखने लगे। संध्या दो भाई व दो बहन में बड़ी थी। इस बाबत कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पक्का पुल से नाबालिक लड़की के कूदने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस द्वारा गंगा के आस पास गोताखोर की मदद से छानबीन कराई गई। लेकिन गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण कड़ी मसक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया गया है। ज्ञात हो कि बीते 17 जुलाई को पक्का गंगा पुल से कसेरा पोखरा निवासी अर्चना (25) द्वारा गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शासन की मंशा से सभी प्रधानाचार्याें को डीआईओएस ने कराया अवगत
Next: 04 नफर वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.