Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

यह संकल्प निभाना है, हर एक बूॅद बचाना है

ब्यूरो 22-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230722-WA0017

गाजीपुर 22 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में भूजल सप्ताह 16.07.2023 से 22.07.2023 पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

श्रीराम जी, सहायक अभियन्ता, लघु सिचाई विभाग द्वारा मुख्य विचार बिन्दु “यह संकल्प निभाना है, हर एक बूॅद बचाना है“ पर विस्तार से चर्चा की गयी। उक्त विषय पर राजेश यादव, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण गाजीपुर द्वारा भूजल को कैसे संरक्षित किया जाय और भूजल के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया गया। सहायक अभियन्ता, जल निगम द्वारा बताया गया कि यह संकल्प जन भागीदारी एवं जन सहभागिता से प्रभावी एवं सफल बनाया जा सकता है। विनोद एवं जितेन्द्र बहादुर, अवर अभियन्ता, ल0सि0 द्वारा बृक्षा रोपण से जल संचय की महत्वा को बताया गया एवं अन्य वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखे। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिला विकास अधिकारी द्वारा जल संरक्षण हेतु शासकीय एवं अर्द्व शासकीय भवनों पर रूफ टाप रेन वाटर हारवेस्टिंग अधिक से अधिक संख्या में लगाने पर बल देते हुए जल संचय एवं जल संरक्षण पर विस्तार पूर्वक बताया गया। गोष्ठी में जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, उपायुक्त उद्योग विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहायक अभियन्ता, ल0सि0, सहायक अभियन्ता, जल निगम (ग्रामीण), जिला समाज कल्याण अधिकारी व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद न्यायालय में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next: उचित दर दुकान से खाद्यान्न प्राप्त की तिथि 25 जुलाई तक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.