Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लोकसभा के चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता कमर कस लें-सचिव डॉ जनक कुशवाहा

ब्यूरो 24-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230724-WA0008

जमानियां (गाजीपुर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को रामलीला मैदान में संपन्न हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ जनक कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा के चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ता कमर कस लें। पूरा देश गठबंधन को जिताने के लिए कटिबद्ध है। कहा कि मणिपुर की घटना केन्द्र सरकार के लिए नाकामी का प्रमाण है। जिस तरह से अपनी सरकार को बचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। वह लोकतंत्र के विरूद्ध है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूरी तरह से सक्रिय हैं और कार्यकर्ता उत्साह में दिख रहे है। इसके साथ ही कार्यकर्ता भाजपा के कारनामों को गांव-गांव में उजागर कर उनके नाकामियों को जनता के बीच में रखने का काम लगातार कर रही है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव मनोज कुशवाहा ने कहा पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जन विरोधी नीतियों का विरोध करके सरकार बनाने के लिए प्रण कर रखा है। जिसके बाद मणिपुर हिंसा में मारे गये लोगों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में संतोष गुप्ता‚ अरविंद कुशवाहा‚ तसव्वर अंसारी‚ कुंदन खरवार‚ सोनू सिंह यादव‚ संजीव शर्मा‚ शशिकांत श्रीवास्तव‚ हृदय नारायण पांडे‚ अदालत यादव‚ मोहम्मद युसूफ‚ विद्या शंकर कुशवाहा‚ जैनुद्दीन शाह‚ सुमारू खान‚ खुर्शीद सिद्दीकी‚ प्रांजल पांडे‚ रजनी कांत शर्मा‚ रितेश यादव‚ गायत्री आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बेहतर सड़कों के निर्माण से ही क्षेत्र का विकास सम्भव-प्रतिनिधि मन्नू सिंह
Next: धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.