Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पौधरोपण कर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने वृहद रूप से पौधरोपण करने का दिया संदेश

ब्यूरो 26-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230726-WA0012

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम हेतिमपुर स्थित खण्ड शिक्षा कार्यालय के सामने बुद्धवार को पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने पर्यावरण को संतुलिन करने व धरा को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण कर वृहद रूप से वृक्षारोपण करने व रोपित पौधे का संरक्षण करने का संदेश दिया तथा शौचालय निर्माण की बात कही।

प्रति वर्ष पौधरोपण की अपील करते हुए विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी पर जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं। वृक्षों के बिना पृथ्वी मृत और शुष्क हो जाएगी। वृक्ष पर्यावरण का अति महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं। असुरक्षित पर्यावरण धरती पर रहने वाले सभी जीवों के लिये प्राणलेवा साबित हो सकता है। अत: आवश्यक है कि पर्यावरण को संतुलित और सुरक्षित बनाया जाए। आज शहरों में जिस तरह से निर्माण कार्य चल रहा है उससे प्रकृति को नुकसान ही हो रहा है। आधुनिक विकास की नींव प्रकृति के विनाश पर रखना हमारी बडी भूल है। शहरों में लोग अपने-अपने घरों में गमलों में छोटे पौधे लगा रहे हैं। छोटे पौधे सिर्फ सजावट कर सकते हैं पर्यायवरण व स्वास्थ्य की रक्षा नहीं कर सकते। वन व पर्यावरण को बचाने के लिए प्रतिवर्ष सभी व्यक्ति को कम से कम दो पौधा लगाना होगा तभी हमारा भविष्य सुरक्षित व संरक्षित रह पायेगा। उन्होंने महिला व पुरुष शिक्षकों की परेशानी को देखते हुए परिसर में 6 सीटर शौचालय बनवाने का वादा किया।

बीआरसी कार्यालय सहायक सत्येन्द्र सिंह यादव ने रोपित पौधे का संरक्षण का संकल्प लिया। उक्त मौके पर शिक्षक मनीष सिंह व मंगलदेव यादव सहित राहुल सिंह, जीतु कुशवाहा, विकास सिंह, अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध दर्ज किया मुकदमा
Next: सैनिकों की शहादत को सदैव याद रखेंगे-प्राचार्य प्रो.शास्त्री

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.