Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

ब्यूरो 27-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230727-WA0003

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर स्थित आदित्य इण्टर कालेज के सभागार में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को महिला सशक्तिकरण, मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से छात्राओं को अवगत कराते हुए जागरूक किया।

महिला कांस्टेबल प्रिया सिंह व साक्षी सिंह ने संयुक्त रूप से छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को संविधान में कई अधिकार दिये गए हैं। आज महिलाएं अपने मेहनत के बल पर विकासशील भारत को विकसित बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर है। पुरुषों के अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन कर किसी भी परीक्षा में अव्वल रह रही है लेकिन उसके बाद भी कई बार अलग-अलग रूपों में प्रताड़ित किया जाता है तथा उनके अधिकारों का हनन किया जाता है। आज महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। तभी महिलाएं सशक्त हो पायेगी। हम सभी को रानी लक्ष्मीबाई, किरण बेदी, सुष्मिता सेन, पद्मावती बंदोपाध्याय, सुचेता कृपलानी की तरह सशक्त महिला बनना हैं। आज जनपद में महिलाएं उच्च पद को सुशोभित कर महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। इन सभी से हमे सीख लेने की आवश्यक्ता है।

उन्होंने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित हेल्प लाइन नंबर 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1090 विमन पावर हेल्प लाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन व महिलाओं के स्वालम्बन के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

उक्त मौके पर प्रधानाचार्य ओमनरायण राय, कम्पनी कमाण्डर परमानन्द दूबे, सहायक कम्पनी कमाण्डर अखिलेश कुमार सिंह, प्लाटून कमाण्डर रविकांत सिंह, शिक्षक अनुराग पाण्डेय, अरुण कुमार, देवेन्द्र सिंह, प्रभाकर सिंह, अखिलेश गुप्ता, विकास सिंह, किशलय सिंह, अभिषेक तिवारी, संजय सिंह, सौरभ सिंह, बबलू सिंह, आनन्द खरवार, दुर्ग बहादुर, राजू, दिनेश, सुरेश आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट का विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Next: सीएमओ के औचक निरीक्षण में चार मिले अनुपस्थित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.