Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिलाएं पूर्ण रूप से जागरूक हो एवं अपने अधिकारों के लिए आगे आये-सचिव पूर्णकालिक

ब्यूरो 28-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230728-WA0012

गाजीपुर 28 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के आदेशानुसार 28.07.2023 को अपराह्न 02ः00 बजे से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान में महिलाओं को जागरूक किये जाने के सम्बन्ध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन तहसील सभागार कामिसाबाद में किया गया।

जिसमें सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीपेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा प्रतिभाग किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि महिलाओं के अधिकरों का हनन ना हो इसलिए आवश्यकता है कि महिलाएं पूर्ण रूप से जागरूक हो एवं अपने अधिकारों के लिए आगे आये।

उपरोक्त शिविर के सफल आयोजन किये जाने हेतु रिसोर्स पर्सन के रूप में नामित नवीन कुमार राय व खुर्शीदा बानों द्वारा शिविर में उपस्थित रहकर मौजूद छात्राओं/महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी तथा शिविर में सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक करते हुए सावधानी एवं उपचार के बारे में बताया गया।

आयोजित शिविर में अश्वनी कुमार पाण्डेय उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, जया सिंह तहसीलदार कासिमाबाद जयप्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार कासिमाबाद गाजीपुर, बन्दना यादव, माधुरी राय व ममता यादव लेखपाल कासिमाबाद गाजीपुर, पराविधिक स्वयं सेवकगण अशोक कुमार यादव, सुभाष कुमार व अन्जनी यादव तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के कर्मचारी ईश्वर दयाल भारती व अवधेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।

उपस्थित छात्राओं/महिलाओं को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करने साथ-साथ उनकी समस्याओं के बारे में जाना गया तथा उनके द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर दिया गया। इसके उपरान्त सूक्ष्म जलपान के साथ शिविर का समापन किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: इफको नैनो उर्वरकों पर आधारित जनपद स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
Next: संरक्षण गृहों का किया गया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.