Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत बीमा कराने की अन्तिम तिथि 10 अगस्त तक

ब्यूरो 02-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर  02 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध को मानते हुए किसान हित में भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई को बढ़ाते हुए 10 अगस्त तक के लिए विस्तार कर दिया गया है।

खरीफ 2023 के अन्तर्गत किसान भाई 10 अगस्त, 2023 तक अपनी फसल का बीमा करा सकते है। जनपद में खरीफ मौसम हेतु अधिसूचित फसलें- धान, बाजरा, ज्वार, केला व मिर्च है। प्राकृतिक आपदा से फसल की क्षति की सम्भावना है, फसल कटाई के उपरान्त आगामी 14 दिन की अवधि तक खेत में सुखाई हेतु रखी हुई फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात, बेमौसम / चक्रवाती वर्षा से नुकसान की जोखिम को कवर किया गया है। गैर ऋणी कृषक अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड, फसल बुवाई का घोषणा पत्र, खतौनी की नकल, बैंक खाते का विवरण, आई०एफ०एस०डी० कोड के साथ निकट के कामन सर्विस सेन्टर अथवा बैंक शाखा से फसल पर देय प्रीमियम अंश को जमा करते हुए अपनी फसल का बीमा करा सकते है। शासन द्वारा योजना हेतु टोल फ्री नम्बर- 18008896868/18002091111 जारी किया गया है, जिस पर कृषक काल करके योजना की विस्तृत जानकारी ले सकते है तथा बीमित कृषक आपदा की स्थिति में क्षतिपूर्ति हेतु 72 घण्टे के अन्दर टोल फ्री नम्बर पर सूचित कर सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 04 अगस्त को सुनिश्चित
Next: जनपदीय टास्क फोर्स की बैठक 3 अगस्त को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.