Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लैपटाप पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिले

ब्यूरो 02-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230802-WA0009

गाजीपुर  02 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। डा0 देवेन्द्र शर्मा अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग का जनपद में भ्रमण, निरीक्षण एंव जनपदीय अधिकारियों संग बैठक सम्पन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने व्यवस्थाओ पर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने पूर्वान्ह 10ः30 बजे से जिला अस्पताल, पीकू वार्ड, प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गाधी आवासीय बालिका विद्यालय, पोषण पूनर्वास केन्द, जिला जेल एवं आगनवाड़ी केन्दो का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।
तत्पश्च्यात जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डोे, आकस्मिक वार्ड, पर्ची काउण्टर, का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल मे भर्ती मरीजो एवं उनके परिवारजनो से मुलाकात कर उन्हे अस्पताल द्वारा दी जा रही चिकित्सकीय एवं अन्य सुविधाओ के बावत जानकारी ली। वे प्राथमिक विद्यालय गंगा विशुनपुर पहुचे जहां विद्यालय के शौचालय मे साफ-सफाई पर असंतोष व्यक्त करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान का निर्देश दिया। इसके पश्चात माडल आगंनवाड़ी केन्द्र गंगा विशुनपुर मे छोटे बच्चो को अन्नप्रासन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम मे भाग लिया। इसके पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय परसादपुर छावनी लाईन का निरीक्षण कर वहां पर उपस्थित बच्चो से उनकी शिक्षा की गुणवत्ता परखी। तत्पश्चात मंत्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गंगाविशुनपुर पहुचकर बच्चो से शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली एंव बेटी बचाओ, बेटी पढाओ योजनान्तर्गत प्रोबेशन विभाग के माध्यम से उन्होंने छात्राओ को खेल-कूद किट वितरण कर  बच्चो के साथ मध्यान्न भोजन भी किया। जिला जेल एंव बाल सुधार गृह के निरीक्षण के दौरान उन्होने बन्द कैदियों से वार्ताकर उनकी समस्याओ को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये।
तत्पश्चात मंत्री रायफल क्लब सभागार में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की टास्क फोर्स के नामित अधिकारी, पुलिस अधीक्षक (क्राईम), पुलिस अधीक्षक यातायात, मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बाल संरक्षण ईकाई, ए एच टी यू, अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति, चाईल्ड लाईन, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र एव अन्य अधिकारियों संग मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पीकू वार्ड संरक्षण व बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा के दौरान उन्होने कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मी बाई योजना, मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना, पीकू वार्ड व बाल संरक्षण से जूड़ी योजनाओ का लाभ देने का निर्देश दिया। बैठक से पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड- के अन्तर्गत 11 बच्चो को लैपटाप वितरण किया। लैपटाप पाकर बच्चो के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओ और बच्चो के प्रति बहुत ही संवेदनशील है, उनकी संवेदनशीलता इस बात से सिद्ध होती है कि जब कोरोना महामारी फैली हुई थी, बच्चे अनाथ हो रहे थे, उन अनाथ बच्चो की चिंता करने का काम मुख्यमंत्री ने किया है तथा उन्हे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के माध्यम से उन अनाथ बच्चो को रू0 चार हजार प्रतिमाह देने का काम सरकार कर रही है। वर्ष 2020 के बाद जिन बच्चो के मॉ या पिता मे से कोई एक की मृत्यु होने की दशा में बच्चो को रू ढाई हजार प्रतिमाह मुख्यमंत्री बाल सम्मान योजना के माध्यम  दिया जा रहा है। बैठक के दौरान उन्होने बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण, बाल भिक्षावृत्ति, नशामुक्ती  पर अभियान चलाकर रोकथाम करने, विद्यालयो के 100 मीटर के परिधि के अन्दर पान, बीड़ी, गुटका, सिगरेट की दुकानो पर रोक लगाने का निर्देश दिया। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपदीय टास्क फोर्स की बैठक 3 अगस्त को
Next: जनपदीय अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.