Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों संग जिलाधिकारी ने की बैठक

ब्यूरो 03-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230803-WA0015

गाजीपुर  03 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी/जिला निवार्चन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं मतदाता सूची सेे आधार नम्बर जोड़ने के सम्बन्ध में विभिन्न राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के क्रम में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो में मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं पुनरीक्षण से पूर्व की जाने वाली कार्यवाहियों व मतदाता सूची को आधार से जोड़ने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में विभिन्न राजनैतिक दल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गयी है।  बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदेय स्थलों का सम्भाजन अधिकतम 1500 मतदाओं के आधार पर कराने पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के अनुसार मतदेय स्थलों का निर्धारण करने के पश्चात मतदये स्थलों की एक नई सूची तैयार की जायेगी। उन्होने कहा कि मतदेय स्थलों का सम्भाजन, मतदेय स्थल भवन तथा उससे सम्बद्ध किये जाने वाले निर्वाचन नामावली के सुसंगत भाग के शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन के उपरान्त किया जाय। अर्थात भवन के सत्यापन के साथ ही यह भी देखा जाय कि उक्त मतदेय स्थल की निर्वाचक नामावली में अंकित मतदाताओं का निवास उस स्थान के आस पास भौतिक रूप से हो। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी राजनैतिक दल के पदाधिकारी यदि कही मतदेय स्थलों का सम्भाजन अथवा किन्ही कारण से बदलने आदि से सम्बन्धित कोई भी सुझाव व आपत्ति हो तो उसे आगामी 12 अगस्त 2023 तक अपनी आपत्ति व सुझाव लिखित रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा सम्बन्धित उप जिलाधिकारी को उपलब्ध करा सकते हैं।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि गाजीपुर संसदीय/विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले निर्वाचन क्षेत्रो के कुल 1616 मतदान केन्द्र एवं 2924 मतदेय स्थल हैं। उन्होने सभी से अपील करते हुये कहा कि बी0एल0ओ0 के द्वारा घर-घर जाकर सर्वे  किया जा रहा हैं मतदाता सूची को आधार से जोड़ने में सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करें व मांगने पर आधार नम्बर व उसकी छायाप्रति सम्बन्धित कर्मचारी को उपलब्ध करा दे ताकि शत प्रतिशत त्रुटिरहित मतदात सूची तैयार करायाकिया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, सुवास राम (सिपाही) जिला सचिव बसपा, राजेश कुमार यादव जिला सचिव स0पा0, राजन प्रजापति जिला कार्यालय मंत्री भाजपा, निजामुद्दीन खॉ जिला उपाध्यक्ष स0प0, रविकान्त सदस्य अखिल भारतीय राष्ट्रीय कमेटी, कमलेश्वर प्रसाद सचिव जि0का0कमेटी कांगेस, ओमप्रकाश  महासचिव भाजपा एवं प्रवीण सिंह महासचिव भाजपा निर्वाचन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सभासद व कर्मचारियों संग नपा अध्यक्ष ने मनाया 48 वां जन्मदिन
Next: फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में सरकार निरंतर प्रयास कर रही है-सीएमओ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260313-WA0022

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का हुआ वितरण

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0021

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, डीएम ने एजेंसी प्रतिनिधियों संग की बैठक

ब्यूरो 13-03-2026
IMG-20260313-WA0020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 13-03-2026
CSF-Logo-500x280

आवासीय खेल छात्रावास के लिए 23 से 26 मार्च तक होंगे चयन ट्रायल

ब्यूरो 13-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.