Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक दूसरे को कांग्रेस जनों ने खिलाई मिठाई

ब्यूरो 05-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230805-WA0016

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील स्थित रामलीला मंच पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शनिवार को कांग्रेसजनों की बैठक आहूत की गई। इसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वायनाड से सांसद राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट में राहत मिलने पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

ब्लाक अध्यक्ष नसीम खां ने कहा कि राहुल गांधी को साजिश एवं सत्ता का हनक दिखाते हुए उनकी सांसद सदस्यता समाप्त कर दी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। जिससे कांग्रेसजनों में हर्ष व्याप्त है और नेता की वापसी से एक बार फिर लोगों की समस्या को संसद में उठाने का मार्ग प्रशस्त होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हरिओम सिंह यादव ने कहा कि यह स्टे लोकतंत्र की जीत है। सुप्रीम कोर्ट ने यह दिखा दिया कि संविधान आज भी जिंदा जो स्वागत योग्य है। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जम कर नारे लगाये। जिसके बाद एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर डॉक्टर गुड्डू हृदय नारायण पांडेय‚ विजय नारायण तिवारी‚ संतोष गुप्ता‚ शशीकांत श्रीवास्तव‚ खुर्शीद सिद्दीकी‚  तसव्वर अंसारी‚ गायत्री गुप्ता‚ समारू खान‚ चंद्रमा यादव आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राहत चौपाल में ग्रामीणों को किया गया जागरूक
Next: छात्रावास का डीसी बालिका ने किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

तेज रफ्तार और स्टंट का शौक बना हादसे की वजह, तीन छात्र घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0016

सफाईकर्मियों की लापरवाही से नाराज़ ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई की कमान

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0015

सड़क दुर्घटना में फायर ब्रिगेड कर्मी गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0025

नवनियुक्त आरक्षियों की परीक्षा की तैयारी, एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

ब्यूरो 16-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.