Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोई भी व्यक्ति आफिस का चक्कर न काटे तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण किया जाय-डीएम

ब्यूरो 05-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230805-WA0018

गाजीपुर  05 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जमानियॉ में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधिक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिती में सम्पन्न हुआ। जिसमे 118 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 585 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 50 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।

इसी क्रम में तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 113 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 12 का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 66 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 02 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 112 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 की अध्यक्षता में 95 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 50 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 05 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। उन्होने सावजनिक भूमि, तालाब, भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है कोई भी व्यक्ति आफिस का चक्कर न काटे तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण किया जाय। उन्होनेे आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतो को प्रतिदिन शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाय शिकायत किसी भी दशा में डिफाल्टर न हो। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। इस अवसर उपजिलाधिकारी जमानियॉ, तहसीलदार जमानियॉ, एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, सीसीटीबी में कैद हुआ हादसा
Next: राम वर्षो से जन-जन के हृदय में बसते हैं-चंद्रेश महाराज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

तेज रफ्तार और स्टंट का शौक बना हादसे की वजह, तीन छात्र घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0016

सफाईकर्मियों की लापरवाही से नाराज़ ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई की कमान

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0015

सड़क दुर्घटना में फायर ब्रिगेड कर्मी गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0025

नवनियुक्त आरक्षियों की परीक्षा की तैयारी, एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

ब्यूरो 16-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.