Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

ब्यूरो 05-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230805-WA0014

जमानियां (गाजीपुर)। नगर के कसेरा पोखरा गांव स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में शनिवार को आमंत्रित चिकित्सकों ने विद्‍यालय के छात्र-छात्राओं को आई फ्लू के बारे में जागरूक किया।जिसमें बचाव एवं लक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

दिलदारनगर स्थित एमएस मेमोरियल आई फाउंडेशन के नेत्र विशेषज्ञ एवं सर्जन चिकित्सक माधव मुकुंद सिंह के प्रतिनिधि संतोष कुमार गुप्ता‚ प्रदीप कुमार सिंह‚ विशाल मौर्या ने छात्र- छात्राओं को फ्लू के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बरसात के मौसम में आंखों का इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। कंजक्टिवाइटिस आंखों की एक बीमारी है। अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते है, तो आपको यह वायरस हो सकता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति की आंखों से निकलने वाले आंसुओं के संपर्क में आने से संक्रमण बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में आंखों से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही बरतने से बचने के लिए जानकारी दी। आई फ्लू शुरुआती लक्षण दिखने पर नजर अंदाज नहीं करे और नजदीकी राजकीय चिकित्सा संस्थान में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानन्द सिंह, अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह, एचओडी प्रइमरी विंग पूजा सिंह शिक्षकगण व विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खतौनी में अमल दरामद न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल कराया समाधान
Next: राहत चौपाल में ग्रामीणों को किया गया जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

तेज रफ्तार और स्टंट का शौक बना हादसे की वजह, तीन छात्र घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0016

सफाईकर्मियों की लापरवाही से नाराज़ ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई की कमान

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0015

सड़क दुर्घटना में फायर ब्रिगेड कर्मी गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0025

नवनियुक्त आरक्षियों की परीक्षा की तैयारी, एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

ब्यूरो 16-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.