Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खतौनी में अमल दरामद न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल कराया समाधान

ब्यूरो 05-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230805-WA0011~2

जमानियाँ (गाजीपुर)। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु शनिवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय बच्चों ने जिलाधिकारी को बुके देकर सम्मानित किया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 118 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र के द्वारा फरियाद लगाई जिसमें 11 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायें तथा सावजनिक भूमि, तालाब, भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है कोई भी व्यक्ति आफिस का चक्कर न काटे तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण किया जाय। उन्होनेे आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को प्रतिदिन शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाय। शिकायत किसी भी दशा में डिफाल्टर न हो। उन्होने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमे लापरवाही पर सम्बन्धित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगें।
खतौनी में अमल दरामद न होने की युवक के शिकायत पर जिलाधिकारी ने तत्काल समाधान कराते हुए खतौनी उपलब्ध कराई गई। वही रघुनाथपुर गांव में चकरोड के विवाद का समाधान होने पर दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी, तहसीलदार देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दिव्यांगजन हेतु विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र कार्ड बनाने की परियोजना लागू
Next: सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

तेज रफ्तार और स्टंट का शौक बना हादसे की वजह, तीन छात्र घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0016

सफाईकर्मियों की लापरवाही से नाराज़ ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई की कमान

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0015

सड़क दुर्घटना में फायर ब्रिगेड कर्मी गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0025

नवनियुक्त आरक्षियों की परीक्षा की तैयारी, एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

ब्यूरो 16-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.