Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बारिश में खुली साफ-सफाई व्यवस्था की पोल, सड़कों पर जमा हो रहा पानी

ब्यूरो 06-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230806-WA0004

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित बस स्टैण्ड के पास पानी निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ न होने के कारण बारिश के दिनों में पूरा सड़क झील में तब्दील हो जा रहा है जिससे राहगीरों सहित स्कूली बच्चों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञात हो कि स्टेशन बाजार में पानी निकासी हेतु नाली व नाला का जाल बिछा हुआ है लेकिन मानसून माह के आगमन से पूर्व नाला व नाली की सफाई न होने के कारण बस स्टैण्ड, मदनपुरा रोड़, स्टेशन क्रांसिग, बरुइन मोड़ सहित मुहल्लों में बारिश होने पर नाली का गंदा पानी सड़क पर फैल कर झील में तब्दील हो जा रहा है। पटखौलिया मुहल्ले में पानी निकासी की बिकट समस्या के कारण नाली का पानी घर में घुस जा रहा है। जिससे मुहल्ला वासियों सहित राहगीर व स्कूली बच्चों की राह कठिन हो गई।
मुहल्लावासियों ने बताया कि नाली व नाला की साफ-सफाई समय से हो गई होती तो यह समस्या नहीं आती। बारिश होते ही सड़क पर गन्दा पानी जमा हो जाता है जिससे राहगीर सहित स्कूली बच्चें सड़क पर गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए बाध्य हो जाते है। नपा प्रशासन शीघ्र ही पानी निकासी की व्यवस्था नहीं कराया तो स्थिति भयावह हो जायेगी। नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि नाली की सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। नाली के साइफन का पूर्व में साफ सफाई न होने से जाम हो गया है। जिसके कारण परेशानी हो रही है। साइफन को खोलने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई लेकिन इस ज्वलंत समस्या का समाधान शीघ्र करने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अमृत भारत स्टेशन योजना अन्तर्गत 21 करोड़ 16 लाख रुपये में दिलदारनगर स्टेशन का होगा विकास
Next: मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर पीएचसी प्रभारी ने किया भण्डारे का शुभारम्भ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

तेज रफ्तार और स्टंट का शौक बना हादसे की वजह, तीन छात्र घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0016

सफाईकर्मियों की लापरवाही से नाराज़ ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई की कमान

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0015

सड़क दुर्घटना में फायर ब्रिगेड कर्मी गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0025

नवनियुक्त आरक्षियों की परीक्षा की तैयारी, एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

ब्यूरो 16-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.