Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अध्यक्ष रमेश सिंह व महामंत्री गोवर्धन पांडेय निर्वाचित

ब्यूरो 06-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230806-WA0003

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित लॉन में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव रविवार को शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर रमेश सिंह ने 16 मत प्राप्त कर अशोक सिंह को 4 मतों से पराजित किया। अशोक सिंह को 12 मत मिले। वहीं महामंत्री पद के लिए गोवर्धन पांडेय को 15 मत व विनोद कुमार सिंह को 12 मत मिले। गोवर्धन पांडेय 3 मतों से विजयी हुए।

कोषाध्यक्ष पद के लिए पियूषकांत गुप्ता को 16 तथा अमृता तिवारी को 12 मत मिले। पीयूषकांत 4 मतों से विजयी हुए। संयुक्त मंत्री पद के लिए भागवत प्रसाद गुप्ता को 16 तथा दीनबंधु उपाध्याय को 11 मत मिले। भागवत गुप्ता 5 मतों से विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद पर मुकेश सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष नागमणि मिश्रा ने शपथ ग्रहण कराया। इस मौके पर संरक्षक राजेश राय, अजय सिंह, विनय सिंह, श्याम जायसवाल, अब्दुल हलीम सिद्दीकी, भगवान गुप्ता, विपिन श्रीवास्तव सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चार लोगों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा
Next: अमृत भारत स्टेशन योजना अन्तर्गत 21 करोड़ 16 लाख रुपये में दिलदारनगर स्टेशन का होगा विकास

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

तेज रफ्तार और स्टंट का शौक बना हादसे की वजह, तीन छात्र घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0016

सफाईकर्मियों की लापरवाही से नाराज़ ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई की कमान

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0015

सड़क दुर्घटना में फायर ब्रिगेड कर्मी गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0025

नवनियुक्त आरक्षियों की परीक्षा की तैयारी, एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

ब्यूरो 16-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.