Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर पीएचसी प्रभारी ने किया भण्डारे का शुभारम्भ

ब्यूरो 06-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230806-WA0013

जमानियां (गाजीपुर)। नगर के कस्बा बाजार स्थित यमदग्नि- परशुराम गंगा घाट पर श्रावण मास के पांचवे सोमवार पर दूर-दराज से जल भरने आए कांवरियों की सुविधा हेतु रविवार की शाम मां गंगा उत्तर वाहिनी पूजा व सेवा समिति के तत्वावधान में भण्डारा का आयोजन किया गया।

मॉ गंगा के चित्र पर माल्यापर्ण व विधि विधान से पूजा अर्चन तथा दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ रविरंजन ने भण्डारा का शुभारम्भ किया तथा अपने कर कमलों द्वारा कांवरियों को प्रसाद का वितरण किया। ज्ञात हो कि मां गंगा का पवित्र जल भरने के लिए कांवरिया बिहार प्रान्त सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आते है तथा विभिन्न शिवालय पर जलाभिषेक करते है। प्रत्येक सोमवारी पर भगवान महादेव का जलाभिषेक के लिए मां गंगा का जल लेने आये कांवरियों को मां गंगा सेवा समिति द्वारा प्रसाद का वितरण सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है।

प्रसाद का वितरण करते पीएचसी प्रभारी डॉ रविरंजन

उक्त मौके पर समिति के अध्यक्ष कमलचन्द्र बाबाजी, जयराम गुप्ता, वेंकटेश्वर जायसवाल, सोनू पटवा, सोनू गुप्ता, सागर वर्मा, सतीश वर्मा, हर्षित चौधरी, भोलू गुप्ता, सुभाष चौरसिया, बलबीर सिंह, अभिषेक, प्रमोद यादव, सागर चौधरी, डब्लू गुप्ता, मोहन वर्मा सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बारिश में खुली साफ-सफाई व्यवस्था की पोल, सड़कों पर जमा हो रहा पानी
Next: राम सनातन संस्कृति के मुकुट मणि हैं-चंद्रेश महाराज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

तेज रफ्तार और स्टंट का शौक बना हादसे की वजह, तीन छात्र घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0016

सफाईकर्मियों की लापरवाही से नाराज़ ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई की कमान

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0015

सड़क दुर्घटना में फायर ब्रिगेड कर्मी गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 16-03-2026
IMG-20260316-WA0025

नवनियुक्त आरक्षियों की परीक्षा की तैयारी, एसपी ने अधिकारियों को किया ब्रीफ

ब्यूरो 16-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.