Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शिला फलक के लिए हुआ भूमि पूजन

ब्यूरो 07-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230807-WA0010

जमानियां (गाजीपुर)। विकास खंड तिराहे के पास स्थित चबूतरे पर सोमवार की सुबह मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शिला फलक के लिए भूमि पूजन किया गया।

मेरी माटी मेरा देश के तहत शिला फलक के लिए भूमि पूजन के बाद उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी, अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी व चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता द्वारा ईंट रखकर शिलान्यास किया गया। ज्ञात हो कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आगामी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश अभियान चलेगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत पर शिला फलक स्थापना पंचप्राण प्रतिज्ञा अमृत वाटिका की स्थापना वीरों का वंदन हर घर तिरंगा फहराने जैसे कार्यक्रम आयोजित होने हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के आलाधिकारी से लेकर तहसील स्तर के अधिकारियों ने कमान संभाला हुआ है। इसके अलावा मिट्टी यात्रा के तहत हर पंचायत से मिट्टी लेकर कर्तव्य पथ दिल्ली स्थित अमृत वाटिका में पहुंचाई जाएगी। एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने बताया कि देश के प्रति समर्पण एवं बलिदानियों के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करने का यह एक बेहतरीन अवसर है। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शिला फलक का पूजन अर्चन करने के बाद शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर इनाम राइन, ऋषिकांत यादव, विजय शंकर राय‚ उदय आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिलिंग एवं भुगतान की सेवा 10 तारीख तक रहेगी बंद
Next: “मेरी माटी, मेरा देश” एवं ‘‘हर घर तिरंगा-2023″ अभियान को भव्य एवं सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260317-WA0013

नगर पालिका की लापरवाही: कूड़ा डंपिंग पर नहीं लग रहा रोक

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0009(1)

पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी अंतिम परीक्षा का किया निरीक्षण

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0024

गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0026

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, स्मार्ट टीवी बरामद

ब्यूरो 17-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.