Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

13 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

ब्यूरो 07-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230807-WA0016

गाजीपुर 07 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘मेरी माटी, मेरा देश (09 से 30 अगस्त, 2023) एवं हर घर तिरंगा (13 से 15 अगस्त, 2023) अभियान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जन सहभागिता के साथ मनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी।

जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर विगत वर्ष हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 13 से 15 अगस्त, 2022 तक उल्लास एवं गरिमा के साथ प्रदेश के 5.25 करोड़ आवासित घरों/सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराते हुए प्रदेश में जनपद ने अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया था। सचिव, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा गतवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 13 से 15 अगस्त, 2023 तक उसी उत्साह एवं राष्ट्रीयता की भावना से हर घर तिरंगा अभियान चलाये जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। दिनांक 13 से 15 अगस्त, 2023 के मध्य जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु कार्यवाही की जानी है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम प्रत्येक सरकारी अधिकारी/कर्मचारी, शिक्षकगण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि के सहयोग से क्रियान्वित किया जाये। ग्राम पंचायत स्तर पर सम्बन्धित विभाग द्वारा जागरूकता सत्र का आयोजन करते हुए ग्राम प्रधानों को शत-प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, राशन की दुकानों, नलकूपों इत्यादि पर झण्डा फहराने हेतु प्रेरित किया जाये। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेन्ट, शापिंग काम्पलेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी/थाना इत्यादि को इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से झण्डा फहराये जाने का निर्देश दिया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु समस्त सरकारी अधिकारी/कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आँगनबाड़ी कर्मियों, आशा बहुओं आदि को पूर्व की भांति निर्धारित दायित्व दिया जाये तथा उक्त दायित्वों के निर्वहन किया जाये। पुलिस विभाग के पब्लिक एड्रेस सिस्टम क्रियाशील रहे। दिनांक 13 से 15 अगस्त, 2023 तक समस्त सरकारी भवनों में तिरंगा लाईटिंग करायी जाये। समस्त शिक्षण संस्थाओं में हर घर तिरंगा से सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उक्त आयोजन के सम्बन्ध में शासन से निर्गत निर्देशों का प्राईवेट शिक्षण संस्थाओं द्वारा भी पूर्ण रूप से पालन किया जाये। ग्राम विकास विभाग/पंचायती राज विभाग/नगर विकास विभाग सुनिश्चित करें कि शत प्रतिशत अमृत सरोवरों पर झण्डा फहराया जाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन हेतु हुई बैठक
Next: कुश्ती खेल का प्रशिक्षण शिविर प्रातः एवं सायंकाल किया जायेगा संचालित

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260317-WA0013

नगर पालिका की लापरवाही: कूड़ा डंपिंग पर नहीं लग रहा रोक

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0009(1)

पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी अंतिम परीक्षा का किया निरीक्षण

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0024

गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0026

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, स्मार्ट टीवी बरामद

ब्यूरो 17-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.