Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन हेतु हुई बैठक

ब्यूरो 07-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230807-WA0015

गाजीपुर 07 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी कीे अध्यक्षता मे रायफल क्लब सभागार मे 15 अगस्त के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कराने एवं भव्य आयोजन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियो के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने 15 अगस्त को निकाली जाने वाली प्रभातफेरी, एवं अन्य आयोजित होने वाले कार्यक्रमो की बिन्दुवार समीक्षा की। उन्होने बताया कि प्रातः 06ः30 बजे से 07 बजे तक क्रासकन्ट्री रेस का अयोजन नेहरू स्टेडियम से किया जायेगा जिसका आयोजन जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा किया जायेगा। प्रातः 7.00 बजे से 7.45 बजे तक स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी जो नगर के विभिन्न क्षेत्रो होते हुए कलेक्ट्रेट पर समाप्त होगी इस प्रभात फेरी मे कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है। प्रातः 8.00 बजे ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान होगा तत्पश्चात स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियो/आश्रितो तथा शहीदो के परिजनो को सम्मानित किया जायेगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो के अमृत सरोवरो, ग्राम सचिवालयों पर ध्वजारोहण तथा प्रकाश की व्यवस्था की जाये। साथ ही 13 से 15 अगस्त तक सभी ऐतिहासिक इमारतो/शहीद स्थलो एवं उनके मूर्तियो पर, शिक्षण संस्थानो , शासकीय कार्यालयों/भवनो पर तिरंगा, प्रकाश की व्यवस्था का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला प्रोवेशन अधिकारी अपने -अपने सम्बन्धित संचालित वृद्धाश्रम एवं अन्य केन्द्रो पर ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करायेगे। इसी प्रकार जनपद के स्वास्थ्य उपकेन्द्रो, आंगनवाड़ी केन्द्रो पर ,नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतो के मलिन बस्तीयों मे साफ सफाई एवं ध्वजारोण कराने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, समस्त जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राम सनातन संस्कृति के मुकुट मणि हैं-चंद्रेश महाराज
Next: 13 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260317-WA0013

नगर पालिका की लापरवाही: कूड़ा डंपिंग पर नहीं लग रहा रोक

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0009(1)

पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी अंतिम परीक्षा का किया निरीक्षण

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0024

गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0026

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, स्मार्ट टीवी बरामद

ब्यूरो 17-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.