Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीयता की भावना से हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को किया जाय सफल

ब्यूरो 11-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 11 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। निदेशालय पिछड़ा वर्ग कल्याण उ0प्र0 लखनऊ द्वारा भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित ’’आजादी अमृत महोत्सव’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत ’मेरी माटी, मेरा देश’ (09 से 30 अगस्त, 2023) एवं हर घर तिरंगा (13 से 15 अगस्त, 2023) अभियान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जन सहभागिता के साथ मनाया जाना है।

जिसमें ’मेरी माटी, मेरा देश’ एवं हर घर तिरंगा अभियान 2023 कार्यक्रम उत्साह एवं राष्ट्रीयता की भावना से जनपद की समस्त पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थायें एवं उसमें कार्यरत सभी कर्मचारी व अध्यापकगण के साथ अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा मनाये जाने की अपेक्षा की गयी है।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि ’’आजादी अमृत महोत्सव’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत ’मेरी माटी, मेरा देष’ (09 से 30 अगस्त, 2023) एवं हर घर तिरंगा (13 से 15 अगस्त, 2023) अभियान के तहत ग्रामीण एवं षहरी क्षेत्रों में जन सहभागिता के साथ मनाया जाना सुनिश्चित करें, जिसमें शिक्षण संस्थाओं के साथ-साथ कार्यरत सभी कर्मचारी/अध्यापकगण एवं अध्ययनरत छात्रों द्वारा उत्साह एवं राष्ट्रीयता की भावना से हर घर तिरंगा अभियान के तहत झण्डा फहराने का कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया जाय।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्वदशम् छात्रवृत्ति हेतु समय सारिणी निर्गत
Next: पुलिस की सांठगांठ से अबैध शराब तस्करी का फल-फूल रहा धंधा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.