Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर सभासद ने किया भण्डारे का शुभारंभ

ब्यूरो 13-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230813-WA0001

जमानियाँ (गाजीपुर)। मां गंगा उत्तर वाहिनी सेवा समिति के तत्वावधान में जमदग्नि-पशुराम घाट पर सावन माह के छठवां सोमवार पर जल भरने आये कावरियों के लिए रविवार की देर शाम माँ गंगा की आरती के पश्च्यात भण्डारे का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि सभासद प्रमोद यादव ने मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर भण्डारे का शुभारंभ किया गया और अपने हाथों से प्रसाद का वितरण कर समिति के लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए हर सम्भव मदद देने का भरोसा दिया। घाट पर मौजूद सभी कांवरियों व आमंत्रित अतिथि का समिति के अध्यक्ष कमलचंद बाबा जी ने आभार प्रगट किया। ज्ञात हो क्षेत्र के महेवा ग्राम स्थित महेश्वर धाम शिव मंदिर व बिहार प्रान्त के ग्राम वैधनाथ स्थित शिव मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में स्थित शिवालयों पर जल चढ़ाने के कांवरियो का कई जत्था दूर-दराज से जमदग्नि-पशुराम घाट पर जल भरने के लिए आता है। कांवरियों को रहने व भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा किया जाता है। उक्त मौके पर बलबीर सिंह, वैंकेटेश्वर जायसवाल, गोपाल जायसवाल, विक्की चौरसिया, मनीष पटवा, बृजेश प्रजापति, सतीश वर्मा, दिलीप वर्मा, रत्नेश्वर राम, धनंजय चौधरी, रोशन गुप्ता, सागर वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ट्रेन के चपेट में आने से महिला की हुई मौत
Next: विभाजन की त्रासदी में प्राण गंवाने वालों को सश्रद्ध नमन-प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.