Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को सौपा पत्रक

ब्यूरो 14-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230814-WA0005

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील स्थित बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार को अधिवक्ताओं ने एक आवश्यक बैठक कर एकजुटता दिखाते हुए मुख्यमंत्री के संबोधित पत्रक उपजिलाधिकारी को सौपा।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह यादव ने देवरिया व सुल्तानपुर सहित अन्य जिलों में हुई अधिवक्ता की हत्या और प्रताड़ना को लेकर चर्चा की और कहा कि अधिवक्ताओं के विरुद्ध लगातार अपराध हो रहे हैं, जिसकी रोकथाम के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग सरकार से लंबे समय से की जा रही है। इसके बावजूद सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। अधिवक्ताओं ने चेताया कि यदि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। जिसके बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी के पास पहुंचे और मांग से संबंधित पत्रक उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी को सौंपा। इस अवसर पर सचिव अशोक कुमार सिंह‚ उदय नरायन सिंह‚ फैसल होदा‚ राजेश गुप्ता‚ सुरेन्द्र प्रसाद‚ काजी शकील‚ मोहम्मद इमरान‚ रामजी राय‚ बजरंगी यादव‚ कमल कान्त राय‚ सुनील यादव‚ घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्णकालिक सचिव ने जेल का किया निरीक्षण
Next: गगनभेदी नारों संग निकाली गई तिरंगा यात्रा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.