Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन का हुआ सम्मान

ब्यूरो 16-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230816-WA0001

ग़ाज़ीपुर (16 अगस्त 23)। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई गई 108 व 102 एंबुलेंस लगातार लोगों को जीवनदायिनी बनते हुए लोगों को जीवन देने का काम कर रही है। जीवन देने में महती भूमिका एंबुलेंस चलाने वाले पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की हो रही है। जो बताए गए लोकेशन पर क्विक रिस्पांस करके पहुंचती है और पीड़ित को पास के स्वास्थ्य केंद्र या फिर जिला अस्पताल और यदि मरीज को वाराणसी के लिए रेफर किया जाता है तो वाराणसी तक पहुंचाने का कार्य करती है। ऐसे ही एंबुलेंस के पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को 15 अगस्त के पावन बेला पर जनपद में प्रथम व दूसरा स्थान लाने वाले प्रशस्ति पत्र देकर जिला अस्पताल पर सम्मानित किया गया।

108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी दीपक राय ने बताया कि शासन के द्वारा चलाई गई 102 और 108 एंबुलेंस के द्वारा लगातार पायलट और ईएमटी के मदद से उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल तक पहुंचा कर उनका समय से इलाज कराने से उनकी जीवन बचाई जा रही है।उनका जीवन बचाने में पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन की भूमिका होती है ऐसे लोगों की हौसला अफजाई करने के लिए स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में प्रथम और दूसरा स्थान लेने वाले पायलट और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अखंड प्रताप सिंह, आशुतोष मिश्रा के साथ ही अन्य लोग भी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सब्जी के फसल से सम्बंधित ऑडियो कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम का आयोजन
Next: सीएमओ ने विटामिन ए की खुराक पिलाकर आरंभ किया बाल स्वास्थ्य पोषण माह

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.