Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

साधन सहकारी समिति पर डाई व यूरिया की कमी से क्षेत्रीय किसान मायूस

संवाददाता 18-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230818-WA0026

नगसर (गाजीपुर)। स्थानीय गांव के साधन सहकारी समिति पर डाई व यूरिया की कमी से क्षेत्रीय किसानों को खाद की किल्लत हो गई है जिससे धान की खेती पर असर पड़ेगा और पैदावार कम होगी जिससे दर्जनों गांव के किसान प्रभावित होंगे।

नगसर, गगरन, पियजुआ, बहादुरपुर, असाव, अवन्ति, गोहदा, विशुनपुरा सहित दर्जनों गांव के किसानों को खाद न मिलने से खेती की कठिनाई बढ़ गई है। जिससे किसान नाराज व आक्रोशित हो रहे हैं। नगसर के किसान रमेशचंद्र ने बताया कि पहले खाद मिल जाती थी लेकिन इस वर्ष धान की फसल में डालने के लिए डाई व यूरिया दोनों ही नही मिल पा रही है। वही अवन्ति के किसान सुनील ने बताया कि धान की फसल के लिए डाई व यूरिया दोनों महत्वपूर्ण खाद है जो साधन सहकारी समिति से सस्ता दर पर उत्तम क्वालिटी का मिल जाता था लेकिन इस बार दोनों ही खाद न मिलने से खेती व पैदावार के साथ ही गरीब किसानों के जेब पर इसका असर होगा और बाजार में अधिक मूल्य लगाकर खरीदने के लिए किसान बाधित होगा तो धरना प्रदर्शन करने को मजबूर और बाध्य होगा।


साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष कुसुम राय ने बताया कि गोदाम का भवन कई दशक पुराना होने से जीर्ण अवस्था मे हो गया है भवन कभी भी गिरने के कगार पर है नया बनने की बात कौन करे मरम्मत की व्यवस्था भी नही हो पा रही है जिससे खाद रखने से नुकसान हो रहा है ऊपर अधिकारियों को सूचना कर दिया है जल्दी ही कोई निर्णय होगा।

वही समिति के प्रभारी सचिव बंशीधर राय ने बताया कि जिलास्तर से ही पर्याप्त खाद नही मिलने से किसानों को परेशानी हो रही है सिर्फ 260 बोरी यूरिया और 240 बोरी डाई मिली है जो पहले आओ के आधार पर बांट दी गई दर्जनों गांव के किसानों को इतनी कम खाद में कैसे बांटा जाय। अगल बगल के कई पंचायतों के समितियों का बन्द होना भी किसानों की समस्या का कारण बन हुआ है।जिससे वहां के भी किसान हमारे ही समिति से खाद के लिए आते है और खाद की किल्लत बढ़ जाती है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निस्तारण न होने के कारण डिफाल्टर होने पर सम्बन्धित अधिकारी होगे जिम्मेदार-एडीएम
Next: राष्ट्रीय एकीकरण व साम्प्रदायिक सद्वभावना को बढ़ावा देने के लिए ली गई प्रतिज्ञा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.