Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्राम पंचायतों के सदस्यों तथा प्रधानों के रिक्त पद पर उप निर्वाचन हेतु समय सारिणी जारी

ब्यूरो 18-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20230816_130158

गाजीपुर 18 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। राज्य निर्वाचन आयोग के उ0प्र0 लखनऊ के आदेश 16 अगस्त, 2023 के समस्त जनपदों में ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों/पदों, जो न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हों, पर उप निर्वाचन कराया जाना है।

जिस हेतु जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0)आर्यका अखौरी ने निर्देशित किया है कि उ0प्र0 राज्य के जनपद गाजीपुर में ग्राम पंचायतों के सदस्यों तथा प्रधानों के उक्त प्रकार के रिक्त स्थानों/पदों पर उप निर्वाचन, राज्य निर्वाचन आयोग, उ0प्र0 द्वारा निर्धारित निम्नांकित विनिर्दिष्ट समय सारिणी के अनुसार कराया जाना है। ग्राम पंचायत करण्डा, भॉवरकोल, मनिहारी, कासिमाबाद, भदौरा, रेवतीपुर, सैदपुर एवं सदर विकास खण्ड का किया जाना है। जिसमें नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का  दिनांक 22 अगस्त, 2023 को पूर्वानह 10.00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक, इसी प्रकार नामांकन पत्रो की संवीक्षा 23 अगस्त, 2023 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, उम्मीदवारी वापसी दिनांक 24 अगस्सत, 2023 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक, प्रतीक आवंटन का दिनांक व समय 24 अगस्त, 2023 को अपरान्ह 03ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक, मतदान का दिनांक व समय 06 सितम्बर, 2023 पूर्वान्ह 07.00 बजे से अपरान्ह 05ः00 बजे तक, मतगणना का दिनांक व समय 08 सितम्बर, 2023 पूर्वान्ह 08ः00 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जायेगा।

 

 

 

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आई फ्लू के इलाज में उपयोग होने वाली औषधियों की उपलब्धता करे सुनिश्चित
Next: न्यायालय के परिसर में हुआ पौधारोपण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.