Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 328 प्रार्थना में मौके पर 28 का हुआ निस्तारण

ब्यूरो 19-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230819-WA0004

गाजीपुर 19 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमे 60 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए और मौके पर 03 का निस्तारण किया गया।

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 328 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 28 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया।
इसी क्रम में तहसील कासिमाबाद में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 की अध्यक्षता में 51 शिकायत/प्रार्थना  प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया।

समस्याओं को सुनती एसडीएम जमानियां डॉ हर्षिता तिवारी

तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 एवं उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 34 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके 04 का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 40 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 32 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 04 का निस्तारण किया गया एवं तहसील जखनियां में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 की अध्यक्षता में 84 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलम्ब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण करायी जाय। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विभिन्न खेलों के लिए तिथि निर्धारित
Next: हेल्थ वेलनेस सेन्टर पर आवश्यक दवाओ की उपलब्धता रहे-मुख्य विकास अधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.