Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

1 किलो 500 ग्राम हेरोईन व चार पहिया वाहन के साथ 4 अन्तरराज्यीय हेरोईन तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो 20-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230820-WA0014

गाजीपुर (20.08.2023)। स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना दिलदार नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 04 नफर अन्तर्राज्यीय हेरोईन तस्कर को 1 किलो 500 ग्राम नाजायज हेरोईन कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रूपये तथा 01 अदद चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम मे अपराध एवम् अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल मार्गदर्शन मे तथा क्षेत्राधिकारी जमानिया के निकट पर्यवेक्षण में 20.08.2023 को स्वाट /सर्विलांस टीम व थाना दिलदार नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिरी की सूचना पर नहर पुलिया रक्सहाँ बाईपास के पास सघन चेकिंग के दौरान 04 नफर अन्तर्राज्यीय हेरोईन तस्कर को 1 किलो 500 ग्राम नाजायज हेरोईन जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रूपये व 01 अदद चार पहिया वाहन (स्विफ्ट डिजायर AS11H6036) के साथ गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तारशुदा अभियुगण द्वारा बताया गया कि हम लोग मणिपुर से माल लेकर गुड्डू के यहा देते है,तथा मिलकर माल को अधिक दामो में अन्य राज्यों में सप्लाई करते है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 132/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही संम्बन्धित थाने द्वारा की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता व आपराधिक इतिहास 
1-मुस्ताक पुत्र खैरूद्दीन निवासी ग्राम खेकमान थाना थवाल दाम जिला इम्फाल मणिपुर भारत ।
2- मोहम्मद अमर खान पुत्र अब्दुल सलाम निवासी उचिवा बनंगबल, मयंग- इम्फाल, इम्फाल पश्चिम, मणिपुर
3- रकीबुर हसन पुत्र मोहम्मद रफीजुद्दीन निवासी मोइजिंग थौबल मयूम, थौबल, थोबल, मणिपुर
4- मोहम्मद कैश खां उर्फ गुड्डू पुत्र अबुलैस निवासी मिर्चा, दिलदारनगर गाजीपुर ( थाना दिलदारनगर का टाप-10 अपराधी व हिस्ट्रीशीटर भी है ।)
1. मु0अ0सं0 19/2021 धारा 364A, 34 भादवि थाना दिलदार नगर जनपद गाजीपुर
2. मु0अ0सं0 61/2021 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना दिलदार नगर जनपद गाजीपुर
बरामदगी-
1500 ग्राम नाजायज हेरोइन, 01 अदद चार पहिया वाहन स्विफ्ट डिजायर।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना दिलदारनगर पुलिस टीम मौजूद रही।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भाजपा मंडल अध्यक्ष ने नपा अध्यक्ष को सौपा पत्रक
Next: लोक कल्याण, विश्व शांति व क्षेत्र की खुशहाली के लिए विधायक ओमप्रकाश सिंह ने किया रुद्राभिषेक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.