Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बकस बाबा एवं लक्ष्मीना फुआ के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु पहुंचे धाम

संवाददाता 21-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230821-WA0019

गहमर (गाजीपुर)। नाग पंचमी पर स्थानीय गांव के बकस बाबा के यहां होने वाले पूजन कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरब एवं पश्चिम से आने वाली ट्रेनों से भारी भीड़ आयी।

गहमर रेलवे स्टेशन से लोग बकस बाबा एवं लक्ष्मीना फुआ के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए धाम की ओर जा रहे थे।गहमर थाने से लेकर गंगा नरवा घाट तक गाडियो एव लोगो की लाइन लगी हुयी थी। भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए गहमर थाने के सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे। सुबह नव बजे से शुरू हुआ पूजा का कार्यक्रम दोपहर 1बजे तक चलता रहा। क्षेत्रीय लोगो के आलावा समीपवर्ती जनपदों से भी लोग पूजा में शामिल रहे।
मान्यता के अनुसार कई दशकों से चली आ रही इस पूजा के कारण साँप के काटे व्यक्ति को यहाँ लाने से उसका विष समाप्त हो जाता है और व्यक्ति चंद मिनटों में ही पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाता है। नागपंचमी के दिन यहाँ विशेष पूजन अर्चन किया जाता है। इस दिन क्षेत्रीय गावो में यहाँ पूजा होने से पहले घर में खाना नहीं बनता है। यहाँ पूजन होने के उपरांत भक्तो को प्रसाद के रूप में लाइ दी जाती है।घर में लाइ के छिड़काव के बाद ही खाना बनता है।कई दशको से चली आ रही इस परंपरा को लोग बड़ी श्रद्धा भाव से निभाते चले आ रहे है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Next: शिवालयों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.