Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लोक कल्याण, विश्व शांति व क्षेत्र की खुशहाली के लिए विधायक ओमप्रकाश सिंह ने किया रुद्राभिषेक

ब्यूरो 21-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230821-WA0002~2

जमानियाँ (गाजीपुर)। लोक कल्याण, विश्व शांति व क्षेत्र की खुशहाली के लिए श्रावण माह के सांतवे सोमवार को पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर बांड स्थित लंगड़ा बाबा आश्रम में भगवान शिव के मंदिर में विद्वान ब्राह्मणों की मौजूदगी में विधि विधान से वैदिक मन्त्रोंचार के बीच रुद्राभिषेक का अनुष्ठान किया।

भगवान महादेव का रुद्राभिषेक के पश्चयात उन्होंने कहा कि श्रावण मास में विश्व के कल्याण के लिए रूद्र पूजा व रुद्राभिषेक करना अति फलदायी होता है। रूद्र पूजा भारत की एक प्राचीन पद्धति है, जिसका अनुसरण युगों-युगों से किया जा रहा है। सावन में शिवस्तुति का एक विशेष महत्व है। सावन का पूरा महीना शिव का है। इस समय भगवान शिव की रुद्र पूजा और रुद्राभिषेक करने और उसमें शामिल होने मात्र से सभी कष्टों का निवारण होता है। पूजा के दौरान लिए गए हमारे संकल्प, हमारी इच्छा के अनुरूप भगवान रुद्र जरूर पूर्ण करते हैं। जब हम वैदिक मंत्रों का जाप करते हैं, तो वह वातावरण में एक बड़े स्तर पर परिवर्तन लाते हैं, इसलिए रुद्राभिषेक युग-युगांतर से हमारे जीवन के भले के लिए आयोजित किए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानव कल्याण, समाज में शांति, देश की सुख समृद्धि व क्षेत्र की खुशहाली तथा वातावरण की शुद्धि के लिए किया गया है। जाता रहा है।


ज्ञात हो सावन माह के प्रत्येक सोमवार को विधानसभा के प्रतिष्ठित शिव मंदिर पर लोक कल्याण, विश्व शांति व क्षेत्र की खुशहाली के लिए पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह द्वारा रुद्र पूजा व रुद्राभिषेक का अनुष्ठान किया जा रहा है। सावन मास के अंतिम सोमवार को ग्राम बारा स्थित शिव मंदिर पर भगवान शिव का रुद्राभिषेक प्रस्तावित है।


रुद्र पूजा व रुद्राभिषेक के पश्च्यात शिव भजन एवं प्रसाद ग्रहण के साथ पूजा कार्यक्रम संपन्न हुआ। रुद्राभिषेक अनुष्ठान में आस-पास के गांव के लोग भी काफी उत्साहित होकर सम्मलित हुए।

प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु

उक्त मौके पर सपा विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, जिलापंचायत सदस्य बसंत यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दयाराम दास, पुजारी जितेन्द्र यादव, रामअवध यादव, ग्राम प्रधान रामानन्द यादव, बिहारी यादव, रजनीकांत यादव, संजय राय, सोनू राय, भरत राय, सरोज यादव, कमला यादव, पूर्व प्रधान विग्गन यादव, वंशनारायण यादव, अनिल यादव, राहुल यादव, जन्मेजय विंद, बिरजू यादव, धनंजय उपाध्याय, ओमप्रकाश यादव, अशोक सिंह, उमेश यादव बबलू, जितेन्द्र यादव, रजनीश यादव, हरिवंश यादव, मनोज यादव, अनिल यादव, काशी यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 1 किलो 500 ग्राम हेरोईन व चार पहिया वाहन के साथ 4 अन्तरराज्यीय हेरोईन तस्कर गिरफ्तार
Next: रात भर बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं सहित किसानों की बढ़ी परेशानी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.