Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराये जाने हेतु आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

ब्यूरो 21-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230821-WA0021

गाजीपुर 21 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद व ग्राम न्यायालय जखनियां के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में 09.09.2023 को किया जाएगा।

राकेश कुमार-टप्ए नोडल अधिकारी लोक अदालत द्वारा बताया गया कि पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत के भांति इस वर्ष भी अपना सहयोग प्रदान कर अधिक से अधिक मामलो का निस्तारण कराये एवं दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।
उक्त के अनुपालन में 21.08.2023 को एक आवश्यक बैठक जनपद न्यायालय के विडियों कांफ्रेसिंग कक्ष, जनपद न्यायालय सभागार में सायं 04ः30 बजे आयोजित की गयी। जिसमें सी0आर0ओ0 अभिषेक कुमार मिश्रा, एस0पी0आर0ए0 बलवंत, सी0ओ0 सिटी गौरव कुमार, नायब तहसीलदार सत्येन्द्र, सेवा योजन कार्यालय विवेकानन्द सिंह, नायब तहसीलदार अजय कुमार, डी0पी0ओ0 जया सिंह तहसीलदार कासिमाबाद, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, नायब तहसीलदार अवनीश मौर्या, श्रम विभाग पंचेश्वरी ,मनीष त्रिपाठी यातायात विभाग, बेशिक शिक्षा अधिकारी, चन्द्रजीत सिंह, आबकारी निरीक्षक, रफउल्ला खॉ नगर पालिका अवर अभियंता, राज्य कर मिथिलेश बर्नवाल, समाज कल्याण विभाग श्री त्रिभुवन, बाल विकास विभाग दिलीप कुमार पाण्डेय एवं अन्य उपस्थित हुए।
बैठक में 13.05.2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करने के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बैडमिण्टन प्रतियोगिता का एसडीएम ने किया उद्घाटन
Next: गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.