Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

ब्यूरो 21-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20230816_130158

जमानियाँ (गाजीपुर)। वरिष्ठ नागरिक दिवस पर क्षेत्र के ग्राम बरूइन में सोमवार को पूर्व प्रधानाचार्य छेदी सिंह के आवास पर वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत उपनिरीक्षक रामअवध सिंह को माल्यार्पण कर व अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया।
साहित्यकार राजेन्द्र सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के आधार स्तंभ हैं। उनका सम्मान हमारी सामाजिक सभ्यता का परिचायक हैं। आज देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है लेकिन सूक्ष्मता से देखा जाए तो उसकी नींव रखने वाले वरिष्ठ नागरिक ही है। इसलिए प्रत्येक समाज को वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि
आज देश में बुजुर्गों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देश में तो 70 वर्ष की आयु के बाद वरिष्ठ नागरिक चिकित्सा बीमा के लिए पात्र नहीं समझे जाते है वहीं उन्हें ईएमआई पर ऋण तक नहीं मिलता है। इसलिए वे जीवन यापन करने के लिए दूसरों पर निर्भर हो जाते है। समाज व परिवार वरिष्ठ नागरिकों का महत्व समझ कर उन्हें सम्मान दें ताकि वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव व युवा शक्ति के मेल से बेहतर समाज की संरचना हो सके। उक्त मौके पर पूर्व प्रधानाध्यक रामअवतार सिंह, संसार सिंह, गोरख सिंह, मयूर सिंह, मनोज कुमार पाण्डेय, भूषण सिंह, आलोक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रात भर बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं सहित किसानों की बढ़ी परेशानी
Next: बकस बाबा एवं लक्ष्मीना फुआ के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु पहुंचे धाम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.