Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शादी अनुदान योजना ऑनलाइन कम्प्यूटराइज्ड संचालित

ब्यूरो 22-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 22 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। वित्तीय वर्ष 2023-24 में पिछड़ी जाति गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान शादी अनुदान योजना ऑनलाइन कम्प्यूटराइज्ड संचालित की जा रही है, जिसमें शादी अनुदान योजना में लाभार्थी के पुत्री की शादी हेतु धनराशि रू0 20,000 का अनुदान विभाग द्वारा वितरित किया जाता है।

अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों के शादी अनुदान योजनान्तर्गत शहरी आवेदक की वार्षिक आय 56460.00 (शहरी क्षेत्र) एवं ग्रामीण क्षेत्र में 46080.00 निर्धारित किया गया है। अनुदान हेतु आवेदन पत्र में पुत्री की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक एवं वर की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। आवेदक (माता-पिता/अभिभावक) शादी अनुदान पोर्टल www.shadianudan.upsdc.gov.in  पर अपने रजिस्ट्रेशन हेतु अपना आधार नंबर अंकित कर आधार अभिप्रमाणन की प्रक्रिया शुरू किया जायेगा, आवेदन करने वाले आवेदक एवं पुत्री दोनो का आधार आधारित ई-के०वाई०सी० सुनिश्चित किया जाना है, इसलिए आधार से लिंक मोबाइल नम्बर साथ होना अनिवार्य है। आधार का अभिप्रमाणन पूर्ण होने के उपरान्त प्राप्त रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं मोबाइल पर प्राप्त ओ०टी०पी० के माध्यम से लॉगिन कर आवेदन भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी। आवेदक आवेदन पत्र को अन्तिम रूप से सब्मिट करने के पूर्व कोई भी प्रविष्टि में सुधार कर सकता है, किन्तु फाइनल सबमिट के उपरान्त आवेदन में किसी प्रकार का सुधार सम्भव नहीं होगा। एक परिवार को अधिकतम 02 पुत्रियों को शादी हेतु अनुदान अनुमन्य होगा। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के उपरान्त विगत वर्ष की कोई मांग अगले वित्तीय वर्ष में अग्रेणीत नहीं होगी। आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन शादी के तिथि से 03 माह पूर्व एवं 03 माह बाद तक किया जा सकता है, इसमें आवेदक ऑनलाइन आवेदन भरे गये प्रिन्ट आउट की कापी एवं वार्षिक आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति, शादी कार्ड मूलरूप से, वर, कन्या का उम्र प्रमाण पत्र को संलग्न करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक अपने सम्बन्धित विकास खण्ड कार्यालय पर एवं शहरी/नगर क्षेत्र के आवेदक अपना आवेदन पत्र समस्त संलग्नकों सहित अपने सम्बन्धित तहसील पर जमा करने की व्यवस्था है। शादी अनुदान का वितरण में विधवा एवं विकलांग को वरियता देते हुए प्रथम आगत प्रथम पावत सिद्वान्त के अनुरूप बजट की सीमा तक प्राप्त आवेदन पत्रों पर नियमानुसार निर्धारित अनुदान राशि का वितरण किया जायेगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने पिछड़े वर्ग के इच्छुक लाभार्थियों को सूचित किया है कि जो उपरोक्त पात्रता के अन्तर्गत आने वाले सभी आवेदक अपना शादी अनुदान आवेदन पत्र वेबसाईट- www.shadianudan.upsdc.gov.in  पर ऑनलाइन भरते हुए समस्त वांछित संलग्नकों सहित अपने सम्बन्धित विकास खण्ड/तहसील कार्यालय पर जमा करना सुनिश्चित करें। अन्य किसी जानकारी के लिए कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर में सम्पर्क करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निर्माणाधीन व पूर्ण किये गये कार्याे का समिति बनाकर जॉच कराने का डीएम ने दिया निर्देश
Next: कार्यरत 9 लेखपालों ने अपना मोबाइल फोन किया जमा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.