Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आयुष मंत्री ने सैदपुर से वाराणसी के लिए इलेक्ट्रिक बस के संचालन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ब्यूरो 23-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230823-WA0014

गाजीपुर 23 अगस्त, 2023 (सू0वि0)। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के मार्गदर्शन से प्रदेश में तेजी के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराने में सफलता प्राप्त हुई है। यह बातें उत्तर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु‘ ने जनपद स्थित सैदपुर से इलेक्ट्रिक बस संचालन के अवसर पर कही।

उन्होंने कहा कि इससे हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी और ध्वनि प्रदूषण भी कम होगा।
श्री दयालु ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में ध्वनि और वायु प्रदूषण से मुक्त परिवहन सेवा, समय की मांग है। आज इसी श्रृंखला में सिद्ध नाथ धाम सिधौना, गाजीपुर से धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी के लिए वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय धार्मिक एवं पौराणिक स्थलों का विकास होने के साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में महत्व बढे़गा। इस अवसर पर उन्होंने लोगों का हृदय से अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई दी एवं  सभी से इसका उपयोग करने व लाभ लेने की अपील भी की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खो-खो खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Next: जागरूकता चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.