Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हुआ चंद्रयान-3, विश्व में भारत का लहराया परचम

ब्यूरो 23-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230823-WA0016~2

जमानियाँ (गाजीपुर)। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर क्षेत्र के लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ी रही तथा लोग टीबी पर टकटकी लगाये रहे। ज्योंही चंद्रयान की सफल लैडिंग चंद्र तल के दक्षिणी पर 18 बजकर 03 मिनट हुई भारत माता जय की नारे गूंज उठे वही क्षेत्र के स्कूल सहित निजी संस्थानों में लोगे टीवी के पास पांच बजे से ही डट गए और चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का गवाह बने।

क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित एसएस देव पब्लिक स्कूल‚ लोदीपुर स्थित बुद्धम शरणम महाविद्‍यालय‚ सत्यम इंटरनेशनल स्कूल‚ सेंट्रल पब्लिक स्कूल‚ जीवपुर गांव स्थित ब्लॉसम एकेडमी स्कूल‚ कसेरा पोखरा गांव स्थित सन साइन पब्लिक स्कूल आदि संस्थानों में करीब 5 बजे विद्यालय में अध्ययनरत छात्र–छात्रा को प्रोजेक्टर एवं टीवी के माध्यम से चन्द्रयान–3 की सफल लैंडिंग को दिखाया गया। विद्यालय में पहुंचे छात्र व छात्रा तिरंगा झंडा लेकर बैठे थे। वही विद्यालय के अध्यापकों ने चंद्रयान के बारिकीयो एवं बच्चों की आशंकाओं को शांत किया और उसके महत्व को बताया। जैसे ही चंद्रयान–3 की सफल लैंडिंग हुई। छात्र–छात्रा उत्साह से भर गये और भारत माता की जय के नारे लगाने गये। पूरा विद्यालय नारों से गूंज उठा। जिसके बाद विद्यालय की ओर से मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर दीपशिखा राय‚ नसीमुद्दीन अंसारी‚ आसीया‚ अमरजीत यादव‚ सुशील कुमार सिंह‚ कलीम पूजा‚ नेहा‚ प्रियंका‚ बृजेश मिथिलेश‚ बलवीर सिंह‚ सीएन सिंह‚ सुधीर‚ चन्द्रशेखर‚ अमित कुमार आदि सहित विद्यालय के नवी से 12वीं के छात्र छात्रा सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

एसएस देव पब्लिक स्कूल में चन्द्रयान-3 का सफल लैडिंग देखते बच्चे व शिक्षक

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नवनिर्मित नहर माइनर पुलिया के पास सड़क हुआ क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित
Next: एनबीडब्लू जारी करने का कोतवाली प्रभारी ने किया आग्रह

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.