Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नवनिर्मित नहर माइनर पुलिया के पास सड़क हुआ क्षतिग्रस्त, आवागमन बाधित

ब्यूरो 23-08-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230823-WA0002

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर-देवढ़ी सम्पर्क मार्ग पर नवनिर्मित नहर माइनर पुलिया के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से चार पहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। जिससे क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार दाउदपुर-देवढ़ी सम्पर्क पर स्थित नहर माइनर की पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण नई पुलिया का निर्माण बीते ग्रीष्म काल में कराया गया। पुलिया निर्माण हो जाने के बाद पुलिया के दोनों तरफ ठीक ढंग से एप्रोच नहीं बनने से बरसात के दिनों में वाहनों के दबाव से दोनों तरफ गड्ढे बन गये है, जिससे प्रतिदिन चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर-ट्रॉली धंस जा रहे है। जिससे किसानों सहित आम लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि यह मार्ग देवढी कर्मनाशा पुल को जोड़ता है। इस मार्ग से क्षेत्रीय लोगों के अलावा बिहार प्रान्त के लोगों का भी आवागमन बना रहता है। इस मार्ग के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है तथा दूसरे रास्ते से होकर लम्बी दूरी तय करके आवागमन करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीण बबलू सिंह, धन्नू तिवारी, राकेश तिवारी आदि ने बताया कि पुल के पास गड्ढा होने से प्रतिदिन चार चक्का वाहन धंस जा रहे है। जिससे स्कूली बच्चों सहित आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इसके बारे में बताया गया है लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिससे जानकार लोग लम्बी दूरी तय करके दूसरे रास्ते से जा रहे है तथा अंजान लोग रोज इस दलदल में धंस रहे है। इस सम्बन्ध में सिंचाई विभाग के एसडीओ फूलचन्द्र मौर्या ने बताया कि पुलिया के दोनों तरफ गट्टी व राबिस डालकर ठीक किया जायेगा। जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जागरूकता चेतना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
Next: अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हुआ चंद्रयान-3, विश्व में भारत का लहराया परचम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.